सहरसा मे छात्र के सिर-कान में गंभीर चोट:कमेंट विवाद में दो पक्षों में झड़प, पटना रेफर

सहरसा मे छात्र के सिर-कान में गंभीर चोट:कमेंट विवाद में दो पक्षों में झड़प, पटना रेफर

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में नौवीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पटना के आईजीआईएमएस रेफर किया गया है। घायल छात्र की पहचान टेंगरहा वार्ड नंबर 13 निवासी कुंदन यादव का बेटा प्रीतम कुमार (15) के रूप में हुई है। प्रीतम सलखुआ के उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा बघेवा में नौवीं कक्षा का छात्र है। वह सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के हटियागाछी में हरे राम यादव के मकान में डेढ़ साल से किराए पर रहता है। कोचिंग से अपने कमरे पर लौट रहा था प्रीतम ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह कोचिंग से अपने कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान आइकॉन सेंट्रल स्कूल के छात्रों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। प्रीतम के अनुसार, आइकॉन सेंट्रल स्कूल के छात्र उसे अक्सर कमेंट पास करते थे, जिसके कारण यह विवाद हुआ। मारपीट में उसके सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया परिजनों ने पहले उसे सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार रात सहरसा सदर अस्पताल में सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद सिर में ब्लड क्लॉट का पता चला, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे पटना आईजीआईएमएस रेफर कर दिया। कमेंट पास करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ इस मामले पर आइकॉन सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि प्रीतम समेत अन्य लोगों द्वारा कमेंट पास करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सिमरी बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगी । सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई झड़प में नौवीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पटना के आईजीआईएमएस रेफर किया गया है। घायल छात्र की पहचान टेंगरहा वार्ड नंबर 13 निवासी कुंदन यादव का बेटा प्रीतम कुमार (15) के रूप में हुई है। प्रीतम सलखुआ के उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा बघेवा में नौवीं कक्षा का छात्र है। वह सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के हटियागाछी में हरे राम यादव के मकान में डेढ़ साल से किराए पर रहता है। कोचिंग से अपने कमरे पर लौट रहा था प्रीतम ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह कोचिंग से अपने कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान आइकॉन सेंट्रल स्कूल के छात्रों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। प्रीतम के अनुसार, आइकॉन सेंट्रल स्कूल के छात्र उसे अक्सर कमेंट पास करते थे, जिसके कारण यह विवाद हुआ। मारपीट में उसके सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया परिजनों ने पहले उसे सिमरी बख्तियारपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार रात सहरसा सदर अस्पताल में सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद सिर में ब्लड क्लॉट का पता चला, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे पटना आईजीआईएमएस रेफर कर दिया। कमेंट पास करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ इस मामले पर आइकॉन सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने कहा कि प्रीतम समेत अन्य लोगों द्वारा कमेंट पास करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सिमरी बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगी ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *