Upcoming Releases: रोमांस-थ्रिलर से लेकर हॉरर-सस्पेंस तक, वैलेंटाइन वीक में इन फिल्मों-सीरीज का होगा धमाका

Upcoming Releases: रोमांस-थ्रिलर से लेकर हॉरर-सस्पेंस तक, वैलेंटाइन वीक में इन फिल्मों-सीरीज का होगा धमाका

Upcoming Releases: हर सप्ताह की तरह इस बार भी मनोरंजन जगत दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए नई फिल्मों और वेब सीरीज की सौगात लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं कि इस वीक कौन-कौन से लेटेस्ट थ्रिलर रिलीज होने हैं।

इस वैलेंटाइन वीक के लिए मनोरंजन जगत की तरफ से खास तैयारी की गई है। सिर्फ रोमांटिक ड्रामा ही नहीं बल्कि एक्शन, सस्पेंस और सर्वाइवल थ्रिलर के तौर पर कई लेटेस्ट थ्रिलर को इस हफ्ते रिलीज किया जाना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन-कौन से अपकमिंग मूवीज और वेब सीरीज हैं, जिन्हें 9 से लेकर 15 फरवरी तक सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक रिलीज किया जाएगा।

Upcoming Releases

सैयारा (Saiyaara)

बीते साल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म सैयारा को वैलेंटाइन वीक को मद्देनजर रखते हुए हाल ही में सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया है। मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऑनलाइन टिकट बुकिंग ऐप पर सैयार री-रिलीज टिकट साफ दिखाई दे रही हैं।

कोहरा सीजन 2 (Kohrra Season 2)

अभिनेत्री मोना सिंह और एक्टर वरुण सोबती स्टारर वेब सीरीज कोहरा का दूसरा सीजन भी इसी हफ्ते रिलीज होने जा रहा है। 11 फरवरी से आप इस मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें कि सीरीज का पहला सीजन काफी पॉपुलर रहा था।

Upcoming Releases

द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स (The Conjuring: Last rites)

हॉलीवुड सिनेमा की बहुचर्चित हॉरर थ्रिलर फ्रेंचाइजी द कॉन्ज्यूरिंग की चौथी किस्त द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 13 फरवरी से आप इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देखने को मिल जाएगी।

ये दिल आशिकाना (Yeh Dil Aashiqana)

24 साल बाद बॉलीवुड की कल्ट रोमांटिक ड्रामा ये दिल आशिकाना सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहा है। प्यार के इस वीक में इस मूवी को 13 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

तू या मैं (Tu Ya Main)

अभिनेता गौरव आदर्श और अभिनेत्री शनाया कपूर की मोस्ट अवटेडे मूवी तू या मैं भी इस वीक थिएटर्स में रिलीज हो रही है। 13 फरवरी शुक्रवार को इसे बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। ये एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसके ट्रेलर को ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

Upcoming Releases

ओ रोमियो (O Romeo)

अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म ओ रोमियो के जरिए वापसी करते हुए नजर आएंगे। निर्देशक विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनने वाली उनकी अपकमिंग मूवी ओ रोमियो को 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। इस फिल्म में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में मौजूद हैं।

मना शंकर वर प्रसाद गारू (Mana Shankara Vara Prasad Garu)

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी स्टारर फिल्म मना शंकर वर प्रसाद गारू ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया था। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर 12 फरवरी से ऑनलाइन रिलीज होने जा रही है।

बेबी गर्ल (Baby Girl)

मलयालम सिनेमा की क्राइम थ्रिलर फिल्म बेबी गर्ल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अस्पताल से एक तीन दिन बच्ची के अचानक से गायब होने से हर तरफ हडकंप मच जाता है। इसी मुद्दे के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती हुई नजर आएगी। 12 फरवरी से इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *