कटिहार के पोठिया थाना का पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक थाना डायरी, अपराध संचिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कागजातों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के बाद एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि थाना के सभी रिकॉर्ड्स का बारीकी से अवलोकन किया गया। इसमें गुंडा पंजी, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित अभिलेख, सीडी पार्ट-2, एमवाई अल्फाबेटिकल इंडेक्स तथा हालिया अपराध पैटर्न जैसे हत्या, लूट और डकैती के मामलों की विस्तृत समीक्षा शामिल थी। अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए
उन्होंने थाना क्षेत्र में लंबित पुराने मामलों की भी समीक्षा की। संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। एसपी चौधरी ने थाना प्रभारी को नियमित गश्ती और समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, लंबित कांडों का अविलंब निष्पादन, वारंट का त्वरित क्रियान्वयन और कांडों का उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। आपराधिक वारदात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में किसी भी आपराधिक वारदात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांड समीक्षा या अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुसंधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में अपराधियों की पहचान कर उन पर लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही, थाना आने वाले पीड़ितों के साथ हर हाल में अच्छा, संवेदनशील और मानवीय व्यवहार किया जाए। इस अवसर पर कोढ़ा एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर साजिद आलम, पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक डोली कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। कटिहार के पोठिया थाना का पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक थाना डायरी, अपराध संचिका सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कागजातों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के बाद एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि थाना के सभी रिकॉर्ड्स का बारीकी से अवलोकन किया गया। इसमें गुंडा पंजी, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित अभिलेख, सीडी पार्ट-2, एमवाई अल्फाबेटिकल इंडेक्स तथा हालिया अपराध पैटर्न जैसे हत्या, लूट और डकैती के मामलों की विस्तृत समीक्षा शामिल थी। अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए
उन्होंने थाना क्षेत्र में लंबित पुराने मामलों की भी समीक्षा की। संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। एसपी चौधरी ने थाना प्रभारी को नियमित गश्ती और समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, लंबित कांडों का अविलंब निष्पादन, वारंट का त्वरित क्रियान्वयन और कांडों का उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। आपराधिक वारदात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में किसी भी आपराधिक वारदात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांड समीक्षा या अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुसंधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में अपराधियों की पहचान कर उन पर लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही, थाना आने वाले पीड़ितों के साथ हर हाल में अच्छा, संवेदनशील और मानवीय व्यवहार किया जाए। इस अवसर पर कोढ़ा एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर साजिद आलम, पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक डोली कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


