जहानाबाद के स्कूल में दो शिक्षकों में मारपीट:रॉड से हमला और कपड़े फाड़ने का आरोप, मिड-डे मील विवाद बना वजह, BEO ने शुरू की जांच

जहानाबाद के स्कूल में दो शिक्षकों में मारपीट:रॉड से हमला और कपड़े फाड़ने का आरोप, मिड-डे मील विवाद बना वजह, BEO ने शुरू की जांच

जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय देहुनी में दो शिक्षकों के बीच मारपीट हो गई। यह घटना मंगलवार को हुई, जिसमें ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों शिक्षकों को अलग किया गया। मारपीट लगभग आधे घंटे तक चली। शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि वह विद्यालय के आगे सबमर्सिबल मोटर चलाकर पानी का छिड़काव कर रहे थे। तभी उनके सहकर्मी शिक्षक राजू कुमार आए और मोटर बंद कर दी। मुकेश के पूछने पर राजू कुमार कथित तौर पर आगबबूला हो गए और उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मुक्कों से पीटा और उनकी शर्ट फाड़ दी
मुकेश कुमार के अनुसार, रॉड के हमले से वह जमीन पर गिर गए, जिसके बाद राजू कुमार ने उन्हें मुक्कों से पीटा और उनकी शर्ट फाड़ दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर उन्हें बचाया। मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि राजू कुमार विद्यालय में मध्याह्न भोजन का संचालन करते हैं और छात्रों की उपस्थिति अधिक दिखाते हैं। मुकेश इस बात का विरोध कर रहे थे, जिसके कारण दोनों शिक्षकों के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था। इसी खींचतान के चलते यह मारपीट हुई। राजू सर और मुकेश सर के बीच मारपीट हुई
वहीं, शिक्षक राजू कुमार ने स्वीकार किया कि मध्याह्न भोजन के संचालन को लेकर मुकेश कुमार से उनकी खींचतान चल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपना काम कर रहे थे तभी मुकेश कुमार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। कक्षा 5 के छात्र संतान कुमार ने बताया कि राजू सर और मुकेश सर के बीच मारपीट हुई थी। एक अन्य छात्रा लवली कुमारी ने बताया कि प्रार्थना के दौरान यह घटना हुई और मुकेश सर पर रॉड से हमला किया गया, जिससे उन्हें कई जगह चोटें आईं। छात्रों ने यह भी बताया कि बच्चों को सही ढंग से मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाता है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) नीरज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह विद्यालय जाकर मामले की जांच कर रहे हैं। जहानाबाद जिले के घोसी प्रखंड स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय देहुनी में दो शिक्षकों के बीच मारपीट हो गई। यह घटना मंगलवार को हुई, जिसमें ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों शिक्षकों को अलग किया गया। मारपीट लगभग आधे घंटे तक चली। शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि वह विद्यालय के आगे सबमर्सिबल मोटर चलाकर पानी का छिड़काव कर रहे थे। तभी उनके सहकर्मी शिक्षक राजू कुमार आए और मोटर बंद कर दी। मुकेश के पूछने पर राजू कुमार कथित तौर पर आगबबूला हो गए और उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मुक्कों से पीटा और उनकी शर्ट फाड़ दी
मुकेश कुमार के अनुसार, रॉड के हमले से वह जमीन पर गिर गए, जिसके बाद राजू कुमार ने उन्हें मुक्कों से पीटा और उनकी शर्ट फाड़ दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दौड़कर उन्हें बचाया। मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि राजू कुमार विद्यालय में मध्याह्न भोजन का संचालन करते हैं और छात्रों की उपस्थिति अधिक दिखाते हैं। मुकेश इस बात का विरोध कर रहे थे, जिसके कारण दोनों शिक्षकों के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था। इसी खींचतान के चलते यह मारपीट हुई। राजू सर और मुकेश सर के बीच मारपीट हुई
वहीं, शिक्षक राजू कुमार ने स्वीकार किया कि मध्याह्न भोजन के संचालन को लेकर मुकेश कुमार से उनकी खींचतान चल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपना काम कर रहे थे तभी मुकेश कुमार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। कक्षा 5 के छात्र संतान कुमार ने बताया कि राजू सर और मुकेश सर के बीच मारपीट हुई थी। एक अन्य छात्रा लवली कुमारी ने बताया कि प्रार्थना के दौरान यह घटना हुई और मुकेश सर पर रॉड से हमला किया गया, जिससे उन्हें कई जगह चोटें आईं। छात्रों ने यह भी बताया कि बच्चों को सही ढंग से मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाता है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) नीरज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह विद्यालय जाकर मामले की जांच कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *