पिता ने बेटे को कुंए में डूबोकर मारा:पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से तनाव में रह रहा था, रायगढ़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया

पिता ने बेटे को कुंए में डूबोकर मारा:पत्नी के छोड़कर जाने के बाद से तनाव में रह रहा था, रायगढ़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम बच्चे को कुंए में फेंक दिया। इसके बाद उसे पानी में डूबोकर मार डाला। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जामढोंढी भदरापारा का रहने वाला मनोज महेश्वरी 28 साल ने पुलिस को सूचना दी कि वे तीन भाई हैं। बड़ा भाई विजय व मंझला विनोद महेश्वरी है। तीनों भाई आसपास अपने-अपने घर पर रहते हैं। इसमें विनोद महेश्वरी 30 साल की पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद होने से वह कुछ दिनों से अलग रह रही थी। इससे विनोद काफी तनाव में रहने लगा था। उसने बताया कि रविवार की शाम को करीब 6 बजे विनोद छोटे बेटे हितेश महेश्वरी के साथ घर के सामने खड़ा था। अगले दिन सोमवार की सुबह जब मनोज अपने मकान के पीछे स्थित कुंए के पास टुल्लू पंप चालू किया, तो कुंए के भीतर से विनोद की आवाज आने लगी कि मोटर बंद कर दो।
खुद कुंए में उतरकर पानी में डूबा दिया
ऐसे में मनोज कुंए के पास पहुंचा और झांकने पर अंदर विनोद व उसका छोटा बेटा नजर आया। इससे मनोज ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वे वहां पहुंचे और विनोद से पूछताछ किया। तब उसने बताया कि छोटे बेटे हितेश की हत्या की नियत से कुंए में फेंक दिया और खुद कुंए में उतरकर उसे पानी में डूबोकर मार दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व मृत बालक को कुंए से बाहर निकालकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *