जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तीसरे दिन पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मझौलिया प्रखंड पहुंचे। उन्होंने यहां स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुई एक घटना का संज्ञान लिया, जिसमें गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि जन सुराज इस कठिन समय में उनके साथ है। ग्रामीणों की शिकायतें सुनी इसके साथ ही उन्होंने मझौलिया क्षेत्र की चीनी मिल से निकलने वाले दूषित पानी को लेकर ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि मिल से निकलने वाला प्रदूषित पानी खेतों और जलस्रोतों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे किसानों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। इस मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और आजीविका का भी प्रश्न है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जन सुराज पार्टी इन समस्याओं को उठाएगी और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तीसरे दिन पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मझौलिया प्रखंड पहुंचे। उन्होंने यहां स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुई एक घटना का संज्ञान लिया, जिसमें गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि जन सुराज इस कठिन समय में उनके साथ है। ग्रामीणों की शिकायतें सुनी इसके साथ ही उन्होंने मझौलिया क्षेत्र की चीनी मिल से निकलने वाले दूषित पानी को लेकर ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि मिल से निकलने वाला प्रदूषित पानी खेतों और जलस्रोतों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे किसानों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। इस मुद्दे पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और आजीविका का भी प्रश्न है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जन सुराज पार्टी इन समस्याओं को उठाएगी और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।


