बक्सर में 11 फरवरी को भारी वाहनों की नो एंट्री:चोल मुंडन, गंगा स्नान के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

बक्सर में 11 फरवरी को भारी वाहनों की नो एंट्री:चोल मुंडन, गंगा स्नान के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

बक्सर के चोल मुंडन और गंगा स्नान के पावन अवसर पर शहर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने 11 फरवरी 2026 को पूरे शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। भीड़ नियंत्रित करने, जाम से बचने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक कई मुख्य मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध या आंशिक रोक रहेगी। इन मार्गों पर रहेगा प्रवेश वर्जित प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार निम्न मार्गों पर दोपहिया को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। थाना चौक → ज्योति चौक थाना चौक → नाथबाबा पुल थाना चौक → रामरेखा घाट (पीपी रोड होकर पुराना सदर अस्पताल मार्ग) मुनीम चौक → जमुना चौक → ठठेरी बाजार → थाना चौक सिंडिकेट → जमुना चौक → थाना चौक मठिया पुल → मुनीम चौक इन सभी रूटों पर 11 फरवरी को श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के कारण चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट ट्रैफिक बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन ने चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं— सिंडिकेट–बाईपास–ज्योति चौक–आईटीआई रोड–मठिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया की ओर आवाजाही। गोलंबर–सिंडिकेट–ज्योति चौक–अंबेडकर चौक के रास्ते इटाढ़ी गुमटी मार्ग की तरफ। ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए भी अलग मार्ग तय किए गए हैं ताकि शहर के भीतर वाहनों का दबाव कम रहे और श्रद्धालुओं का आवागमन निर्बाध बना रहे। पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के तहत अलग-अलग वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं, ट्रैक्टर/पिकअप/बस – हवाई अड्डा मैदान, गोलंबर पार्किंग स्थल, रेलवे मैदान। चार और तीन पहिया वाहन – सिंडिकेट, आईटीआई मैदान, बाजार समिति ग्राउंड, किला मैदान। दोपहिया वाहन – किला मैदान और थाना चौक से ज्योति चौक मार्ग के किनारे पार्किंग की व्यवस्था। एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं को छूट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, मरीज वाहनों और अति आवश्यक सेवाओं को नो-एंट्री से छूट दी जाएगी। साथ ही परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और रेलवे यात्रियों को टिकट साथ रखने की सलाह दी गई है ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आवागमन की अनुमति दी जा सके। बड़े वाहनों के लिए पूर्ण नो-एंट्री 11 फरवरी को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप की पूर्ण नो-एंट्री लागू रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का उपयोग न करें और यातायात को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन की तैयारी चोल मुंडन और गंगा स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन लगातार ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग कर रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में योगदान दें। बक्सर के चोल मुंडन और गंगा स्नान के पावन अवसर पर शहर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने 11 फरवरी 2026 को पूरे शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। भीड़ नियंत्रित करने, जाम से बचने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुबह 4 बजे से शाम 5 बजे तक कई मुख्य मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध या आंशिक रोक रहेगी। इन मार्गों पर रहेगा प्रवेश वर्जित प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार निम्न मार्गों पर दोपहिया को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। थाना चौक → ज्योति चौक थाना चौक → नाथबाबा पुल थाना चौक → रामरेखा घाट (पीपी रोड होकर पुराना सदर अस्पताल मार्ग) मुनीम चौक → जमुना चौक → ठठेरी बाजार → थाना चौक सिंडिकेट → जमुना चौक → थाना चौक मठिया पुल → मुनीम चौक इन सभी रूटों पर 11 फरवरी को श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के कारण चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट ट्रैफिक बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन ने चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं— सिंडिकेट–बाईपास–ज्योति चौक–आईटीआई रोड–मठिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया की ओर आवाजाही। गोलंबर–सिंडिकेट–ज्योति चौक–अंबेडकर चौक के रास्ते इटाढ़ी गुमटी मार्ग की तरफ। ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिए भी अलग मार्ग तय किए गए हैं ताकि शहर के भीतर वाहनों का दबाव कम रहे और श्रद्धालुओं का आवागमन निर्बाध बना रहे। पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के तहत अलग-अलग वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं, ट्रैक्टर/पिकअप/बस – हवाई अड्डा मैदान, गोलंबर पार्किंग स्थल, रेलवे मैदान। चार और तीन पहिया वाहन – सिंडिकेट, आईटीआई मैदान, बाजार समिति ग्राउंड, किला मैदान। दोपहिया वाहन – किला मैदान और थाना चौक से ज्योति चौक मार्ग के किनारे पार्किंग की व्यवस्था। एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं को छूट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, मरीज वाहनों और अति आवश्यक सेवाओं को नो-एंट्री से छूट दी जाएगी। साथ ही परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड और रेलवे यात्रियों को टिकट साथ रखने की सलाह दी गई है ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आवागमन की अनुमति दी जा सके। बड़े वाहनों के लिए पूर्ण नो-एंट्री 11 फरवरी को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों, ट्रैक्टर और पिकअप की पूर्ण नो-एंट्री लागू रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का उपयोग न करें और यातायात को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन की तैयारी चोल मुंडन और गंगा स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन लगातार ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग कर रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में योगदान दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *