मधुबनी में युवक की गोली मारकर हत्या:बाइक लूटकर अपराधी फरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

मधुबनी में युवक की गोली मारकर हत्या:बाइक लूटकर अपराधी फरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रामपट्टी–राजनगर सड़क पर स्थित सरबाईजी पुल के पास बघी चौर में अपराधियों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। मृतक की पहचान राघोपुर बलाट गांव निवासी 28 वर्षीय जय राम यादव के रूप में हुई है। ड्यूटी पर जा रहे थे युवक, रास्ते में घात लगाकर हमला स्थानीय लोगों के अनुसार जय राम यादव मधुबनी स्थित एक महिंद्रा एजेंसी में कर्मचारी थे। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी वे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक बघी चौर के समीप पुल के पास पहुंची, घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बाइक छीनने का प्रयास किया गया, जिसके विरोध पर बदमाशों ने जय राम यादव को नजदीक से गोली मार दी और उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना में शामिल अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सुबह से ही सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। थानाध्यक्ष और एसडीपीओ मौके पर, जांच तेज सूचना मिलते ही राजनगर थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुड्डू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। मधुबनी सदर एसडीपीओ स्वयं मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। एसपी कर रहे पूरे मामले की मॉनिटरिंग जिले के एसपी योगेंद्र कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है और पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में दहशत, सुरक्षा बढ़ी दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोग इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी चूक बता रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है और आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रामपट्टी–राजनगर सड़क पर स्थित सरबाईजी पुल के पास बघी चौर में अपराधियों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। मृतक की पहचान राघोपुर बलाट गांव निवासी 28 वर्षीय जय राम यादव के रूप में हुई है। ड्यूटी पर जा रहे थे युवक, रास्ते में घात लगाकर हमला स्थानीय लोगों के अनुसार जय राम यादव मधुबनी स्थित एक महिंद्रा एजेंसी में कर्मचारी थे। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी वे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक बघी चौर के समीप पुल के पास पहुंची, घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बाइक छीनने का प्रयास किया गया, जिसके विरोध पर बदमाशों ने जय राम यादव को नजदीक से गोली मार दी और उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना में शामिल अपराधियों की संख्या दो बताई जा रही है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सुबह से ही सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। थानाध्यक्ष और एसडीपीओ मौके पर, जांच तेज सूचना मिलते ही राजनगर थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुड्डू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। मधुबनी सदर एसडीपीओ स्वयं मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। एसपी कर रहे पूरे मामले की मॉनिटरिंग जिले के एसपी योगेंद्र कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है और पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में दहशत, सुरक्षा बढ़ी दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोग इसे कानून-व्यवस्था की बड़ी चूक बता रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है और आश्वासन दिया है कि अपराधियों को जल्द पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *