ग्वालियर में कलश यात्रा में भगदड़, महिला की मौत:एक बच्ची समेत 4 घायल; कलश बांटते वक्त बढ़ी भीड़, बहू बोली-सास 30 मिनट तड़पती रहीं

ग्वालियर में कलश यात्रा में भगदड़, महिला की मौत:एक बच्ची समेत 4 घायल; कलश बांटते वक्त बढ़ी भीड़, बहू बोली-सास 30 मिनट तड़पती रहीं

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में धार्मिक आयोजन के दौरान अव्यवस्था जानलेवा बन गई। नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान स्टेडियम ग्राउंड में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत चार महिलाएं घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *