टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें मैच में नामीबिया ने नीदरलैंड को 157 रन का टारगेट दिया है। नीदरलैंड ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। नामीबिया ने 20 ओवर में 8 विकेट 156 रन बनाए। यह ग्रुप ए का तीसरा मैच है। ग्रुप-A में नामीबिया, नीदरलैंड के अलावा भारत, पाकिस्तान और अमेरिका हैं। यहां सिर्फ टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी। ऐसे में इस मुकाबले में हार किसी भी टीम को लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर),जैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक,रूलोफ वैन डेर मरवे, आर्यन दत्त, टिम वान डर गुगटन और फ्रेड क्लासन। नामीबिया: जॉन फ्राइलिनक,लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो, डायलन लीचर और विलेम मायबर्ग।
टी-20 वर्ल्डकप-नामीबिया ने नीदरलैंड को 157 रन का टारगेट दिया:ईटन ने 42 और फ्राइलिनक 30 रन बनाए, बीक-लीडे को 2-2 विकेट


