पूर्णिया में पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की रेड:कंपनी के सीएमडी संजीव मिश्रा और परिवार के सदस्यों से पूछताछ; खंगाले जा रहे दस्तावेज

पूर्णिया में पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की रेड:कंपनी के सीएमडी संजीव मिश्रा और परिवार के सदस्यों से पूछताछ; खंगाले जा रहे दस्तावेज

पूर्णिया में पनोरमा ई-होम्स ग्रुप से जुड़े सभी ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। रेड पटना से आई इनकम टैक्स की टीम ने की है। इसमें आईटी के 20 से अधिक बड़े अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई पनोरमा ई-होम्स के जिला स्कूल रोड, बायपास रोड स्थित ठिकानों पर चल रही है। आयकर के अधिकारी पनोरमा के सीएमडी संजीव मिश्रा और उनके परिवार के सदस्यों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। अचानक हुई इस छापेमारी से पनोरमा ग्रुप से जुड़े परिसरों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी जानकारी इनकम टैक्स की टीम में पनोरमा के सभी ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। टीम आय-व्यय से संबंधित कागजात, जमीन के दस्तावेज और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही है। फिलहाल अधिकारियों ने बरामदगी को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई पूछे जाने पर जांच में जुटे अधिकारी सिर्फ इतना बता रहे हैं कि इनकम टैक्स की रेड चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। पूर्णिया में पनोरमा ई-होम्स ग्रुप से जुड़े सभी ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। रेड पटना से आई इनकम टैक्स की टीम ने की है। इसमें आईटी के 20 से अधिक बड़े अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई पनोरमा ई-होम्स के जिला स्कूल रोड, बायपास रोड स्थित ठिकानों पर चल रही है। आयकर के अधिकारी पनोरमा के सीएमडी संजीव मिश्रा और उनके परिवार के सदस्यों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। अचानक हुई इस छापेमारी से पनोरमा ग्रुप से जुड़े परिसरों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी जानकारी इनकम टैक्स की टीम में पनोरमा के सभी ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। टीम आय-व्यय से संबंधित कागजात, जमीन के दस्तावेज और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही है। फिलहाल अधिकारियों ने बरामदगी को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई पूछे जाने पर जांच में जुटे अधिकारी सिर्फ इतना बता रहे हैं कि इनकम टैक्स की रेड चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *