किशनगंज में पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित:भ्रष्टाचार के आरोप में कुर्लीकोट थाने में मामला दर्ज, निजी लाभ के लिए की थी धन की मांग

किशनगंज में पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित:भ्रष्टाचार के आरोप में कुर्लीकोट थाने में मामला दर्ज, निजी लाभ के लिए की थी धन की मांग

किशनगंज के कुर्लीकोट थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) दिलीप कुमार चौबे को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश जारी किया है। साथ ही, कुर्लीकोट थाने में कांड संख्या 09/26 दिनांक 09.02.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 308 (2)/308 (3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। निजी लाभ के लिए धन की मांग पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को मिली सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, किशनगंज ने कुर्लीकोट थाने में प्रारंभिक जांच की। जांच में एक गंभीर संज्ञेय अपराध का खुलासा हुआ। आरोप है कि एसआई दिलीप कुमार चौबे ने थाना क्षेत्र के झाला निवासी अरुण कुमार सिंह से भूमि विवाद संबंधित मामले में निजी लाभ के लिए धन की मांग की थी। जांच के दौरान प्राप्त एक ऑडियो क्लिप से यह बात प्रमाणित हुई। ऑडियो की प्रमाणिकता और संबंधित मोबाइल नंबर के उपयोग की पुष्टि के बाद इसे भ्रष्टाचार एवं कदाचार की श्रेणी में रखा गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए चौबे को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ निष्पक्ष एवं गहन अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और कदाचार के खिलाफ उनकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रमाणिक साक्ष्य के साथ पुलिस अधीक्षक को करें सूचित पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी द्वारा अवैध सांठगांठ या रिश्वत की मांग की जाती है, तो वे रिश्वत न दें। ऐसे प्रयास की स्थिति में ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग बनाकर प्रमाणिक साक्ष्य के साथ पुलिस अधीक्षक को सूचित करें। इससे संबंधित व्यक्ति के खिलाफ त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। किशनगंज पुलिस ने यह भी दोहराया कि गलत कार्य करने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह कदम पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे पुलिस व्यवस्था में जनता का विश्वास बढ़ेगा। किशनगंज के कुर्लीकोट थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) दिलीप कुमार चौबे को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश जारी किया है। साथ ही, कुर्लीकोट थाने में कांड संख्या 09/26 दिनांक 09.02.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 308 (2)/308 (3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। निजी लाभ के लिए धन की मांग पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को मिली सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, किशनगंज ने कुर्लीकोट थाने में प्रारंभिक जांच की। जांच में एक गंभीर संज्ञेय अपराध का खुलासा हुआ। आरोप है कि एसआई दिलीप कुमार चौबे ने थाना क्षेत्र के झाला निवासी अरुण कुमार सिंह से भूमि विवाद संबंधित मामले में निजी लाभ के लिए धन की मांग की थी। जांच के दौरान प्राप्त एक ऑडियो क्लिप से यह बात प्रमाणित हुई। ऑडियो की प्रमाणिकता और संबंधित मोबाइल नंबर के उपयोग की पुष्टि के बाद इसे भ्रष्टाचार एवं कदाचार की श्रेणी में रखा गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए चौबे को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ निष्पक्ष एवं गहन अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और कदाचार के खिलाफ उनकी नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रमाणिक साक्ष्य के साथ पुलिस अधीक्षक को करें सूचित पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी द्वारा अवैध सांठगांठ या रिश्वत की मांग की जाती है, तो वे रिश्वत न दें। ऐसे प्रयास की स्थिति में ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग बनाकर प्रमाणिक साक्ष्य के साथ पुलिस अधीक्षक को सूचित करें। इससे संबंधित व्यक्ति के खिलाफ त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। किशनगंज पुलिस ने यह भी दोहराया कि गलत कार्य करने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह कदम पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे पुलिस व्यवस्था में जनता का विश्वास बढ़ेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *