‘तेरी बेटी से निकाह कर उसका धर्म बदलवा दूंगा’:दरभंगा में पिता बोले- नाबालिग को पड़ोसी मुस्लिम ने उठाया; कहा- जो करना है कर लो

‘तेरी बेटी से निकाह कर उसका धर्म बदलवा दूंगा’:दरभंगा में पिता बोले- नाबालिग को पड़ोसी मुस्लिम ने उठाया; कहा- जो करना है कर लो

‘मेरी 17 साल की बेटी 12 दिन से गायब है। उसका अपहरण हुआ है। जिसने किडनैप किया है, उसने धमकी दी थी कि तेरी बेटी को घर से उठा लेंगे। उससे निकाह कर, धर्म परिवर्तन कराएंगे। आरोपी पहले से शादीशुदा है, 2 बच्चों का पिता है।’ ये कहना है उस नाबालिग के पिता का जो 28 जनवरी से लापता है। पिता ने पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद सितारे के खिलाफ थाने में अपहरण की शिकायत भी की है, लेकिन अबतक बेटी का कुछ पता नहीं चला है। पीड़िता के पिता ने ये भी कहा कि आरोपी ने अपहरण से पहले धमकी दी थी कि गांव में हमलोग 1000 की संख्या में हैं, तुम 4 परिवार वाले अल्पसंख्यक हो, हमारा क्या बिगाड़ लोगे। मामला कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। फिलहाल आरोपी मो. सितारे और उसका परिवार फरार है। नाबालिग का कब-कहां हुआ था अपहरण, पिता ने आरोपी को क्यों भेजवाया था जेल, 12 दिन परिजन का कैसा रहा हाल, पढ़िए रिपोर्ट… परिजन अस्पताल गए थे, तब किडनैपिंग नाबालिग का एक रिश्तेदार सड़क हादसे में 28 जनवरी को घायल हो गया था, पीड़िता के परिवार वाले उसे ही देखने के लिए गए थे। नाबालिग घर में अकेली थी। इस बीच वो शाम 5 बजे किराने की दुकान पर कुछ सामान लाने गई थी। दुकान घर के बगल में ही था, इसलिए घर खुला छोड़ दिया था। 2 घंटे के बाद परिजन घर लौटे तो उनलोगों ने देखा कि नाबालिग घर में नहीं थी। पहले तो उनलोगों ने सोचा कि बगल में ही गई होगी, पर काफी देर बाद भी नहीं पहुंची तो परिजन घर के बाहर खोजबीन के लिए निकले। पास के दुकानदार ने बताया कि दुकान पर बेटी आई थी, उसके बाद वो कहां गई पता नहीं। परिजन क्यों कह रहे सितारे ने अपहरण किया नाबालिग के परिजन 28 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक अपनी बेटी की खोजबीन करते रहे, उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। मां-पिता काफी परेशान थे कि अब क्या करें कहां उसे खोजे। खोजबीन के दौरान एक ग्रामीण से पता उन्हें पता चला कि सितारे उसे उठा ले गया है। बाइक से उसे अपने साथ ले गया है। मो. सितारे का घर नाबालिग के घर से 400 मीटर की दूरी पर है। परिजन सितारे के घर पर गए। घर पर सितारे नहीं मिला पर वहां उसके मां-पिता मिले। उनलोगों ने पीड़ित परिवार को धक्के मारकर भगा दिया। जिसके बाद 5 फरवरी को पीड़ित परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी को नाबालिग के पिता ने जेल भिजवाया था पीड़ित परिवार के अनुसार मो. सितारे ने उनके घर में लूटपाट की थी। पिछले साल 4 सितंबर को हथियार के साथ उनके घर पहुंचा था। हथियार दिखाकर घर में लूटपाट की थी। पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था। लूटपाट के केस में आरोपी को जेल भेज दिया गया। चार महीने के बाद सितारे जेल से बाहर निकला। पीड़ित परिवार का कहना है कि इसी का बदला लेने के लिए बेटी का अपहरण कर लिया। अब पढ़े पीड़ित परिवार क्या कह रहे… हमें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था- पिता नाबालिग के पिता ने कहा, ‘जेल से छूटने के बाद मो. सितारे लगातार हमें प्रताड़ित कर रहा था। वो कहता था कि तुमलोगों ने मेरे खिलाफ केस क्यों किया? तुम्हारे घर की बहू-बेटियों को उठा ले जाएंगे। आरोपी ने ये भी कहा कि तेरी बेटी का धर्म बदलेंगे तो हमें शबाब मिलेगा, जन्नत मिलेगी। हम हिंदू इस गांव में अल्पसंख्यक हैं, इसलिए ये लोग मनमानी करते हैं।’ आरोपी ने कहा- जो करना है, कर लो- दादा पीड़िता के दादा ने कहा, ‘जेल से रिहा होने के बाद मो. सितारे हमें धमकी देता रहा। वो कहता था कि तुमलोगों ने मुझे जेल भेजवाया है, इसका बदला लूंगा। जेल जाने से पहले उसने कहा था कि केस नहीं उठाओगे तो पोती का अपहरण कर लेंगे। जेल से आने के बाद उसने मेरी पोती को अगवा कर लिया। हमलोग सितारे के घर गए थे। वहां उसके पिता जमाहिर नदाफ, शकीला खातून सहित अन्य लोग थे। हमने बच्ची को वापस करने के लिए कहा, पर उनलोगों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी और कहा कि हम लड़की को वापस नहीं करेंगे। जो करना है, कर लो। बाद में हमलोगों ने अपने समाज के लोगों को पूरी बात बताई, हमें सबका समर्थन मिला। जिसके बाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।’ आरोपी के परिवार ने कहा- लड़की हमारे पास है- चाचा नाबालिग के चाचा ने कहा, ‘मेरे भाई ने पहले अपने स्तर से काफी खोजबीन की थी। जब उन्हें अपनी बेटी नहीं मिली तो हमें जानकारी दी। हमलोगों ने मिलकर काफी खोजा, पर भतीजी का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। बाद में जब पता चला कि मो. सितारे उठा ले गया है तो हमलोग उसके घर भी गए थे।’ आरोपी और उसका परिवार फरार है एसडीपीओ सदर-2 एस के सुमन ने बताया, ‘आरोपी और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने के कारण लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी कर दिया गया है।’ —————- इसे भी पढ़िए… डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल से घर नहीं लौटीं अनुष्का:ट्रीटमेंट के पर्चे में तेजप्रताप का नाम; अस्पताल बोला– वो कई बार अनुष्का को दिखाने आए अगर बच्ची नहीं हुई है, तो तेजप्रताप यादव डिप्रेशन में क्यों हैं? अनुष्का की डिलीवरी से लेकर बच्ची के नाम तक सब कुछ सार्वजनिक करूंगा। बच्ची को लेकर पूरा परिवार दहशत में है, इसी वजह से अनुष्का ने घर छोड़ दिया है। ये कहना है अनुष्का के भाई आकाश यादव का है। अनुष्का की डिलीवरी और तेजप्रताप यादव के आरोपों की पड़ताल के दौरान आकाश यादव ने भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम से कई अहम दावे किए हैं। पूरी खबर पढ़ें। ‘मेरी 17 साल की बेटी 12 दिन से गायब है। उसका अपहरण हुआ है। जिसने किडनैप किया है, उसने धमकी दी थी कि तेरी बेटी को घर से उठा लेंगे। उससे निकाह कर, धर्म परिवर्तन कराएंगे। आरोपी पहले से शादीशुदा है, 2 बच्चों का पिता है।’ ये कहना है उस नाबालिग के पिता का जो 28 जनवरी से लापता है। पिता ने पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद सितारे के खिलाफ थाने में अपहरण की शिकायत भी की है, लेकिन अबतक बेटी का कुछ पता नहीं चला है। पीड़िता के पिता ने ये भी कहा कि आरोपी ने अपहरण से पहले धमकी दी थी कि गांव में हमलोग 1000 की संख्या में हैं, तुम 4 परिवार वाले अल्पसंख्यक हो, हमारा क्या बिगाड़ लोगे। मामला कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। फिलहाल आरोपी मो. सितारे और उसका परिवार फरार है। नाबालिग का कब-कहां हुआ था अपहरण, पिता ने आरोपी को क्यों भेजवाया था जेल, 12 दिन परिजन का कैसा रहा हाल, पढ़िए रिपोर्ट… परिजन अस्पताल गए थे, तब किडनैपिंग नाबालिग का एक रिश्तेदार सड़क हादसे में 28 जनवरी को घायल हो गया था, पीड़िता के परिवार वाले उसे ही देखने के लिए गए थे। नाबालिग घर में अकेली थी। इस बीच वो शाम 5 बजे किराने की दुकान पर कुछ सामान लाने गई थी। दुकान घर के बगल में ही था, इसलिए घर खुला छोड़ दिया था। 2 घंटे के बाद परिजन घर लौटे तो उनलोगों ने देखा कि नाबालिग घर में नहीं थी। पहले तो उनलोगों ने सोचा कि बगल में ही गई होगी, पर काफी देर बाद भी नहीं पहुंची तो परिजन घर के बाहर खोजबीन के लिए निकले। पास के दुकानदार ने बताया कि दुकान पर बेटी आई थी, उसके बाद वो कहां गई पता नहीं। परिजन क्यों कह रहे सितारे ने अपहरण किया नाबालिग के परिजन 28 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक अपनी बेटी की खोजबीन करते रहे, उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। मां-पिता काफी परेशान थे कि अब क्या करें कहां उसे खोजे। खोजबीन के दौरान एक ग्रामीण से पता उन्हें पता चला कि सितारे उसे उठा ले गया है। बाइक से उसे अपने साथ ले गया है। मो. सितारे का घर नाबालिग के घर से 400 मीटर की दूरी पर है। परिजन सितारे के घर पर गए। घर पर सितारे नहीं मिला पर वहां उसके मां-पिता मिले। उनलोगों ने पीड़ित परिवार को धक्के मारकर भगा दिया। जिसके बाद 5 फरवरी को पीड़ित परिवार ने एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी को नाबालिग के पिता ने जेल भिजवाया था पीड़ित परिवार के अनुसार मो. सितारे ने उनके घर में लूटपाट की थी। पिछले साल 4 सितंबर को हथियार के साथ उनके घर पहुंचा था। हथियार दिखाकर घर में लूटपाट की थी। पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था। लूटपाट के केस में आरोपी को जेल भेज दिया गया। चार महीने के बाद सितारे जेल से बाहर निकला। पीड़ित परिवार का कहना है कि इसी का बदला लेने के लिए बेटी का अपहरण कर लिया। अब पढ़े पीड़ित परिवार क्या कह रहे… हमें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था- पिता नाबालिग के पिता ने कहा, ‘जेल से छूटने के बाद मो. सितारे लगातार हमें प्रताड़ित कर रहा था। वो कहता था कि तुमलोगों ने मेरे खिलाफ केस क्यों किया? तुम्हारे घर की बहू-बेटियों को उठा ले जाएंगे। आरोपी ने ये भी कहा कि तेरी बेटी का धर्म बदलेंगे तो हमें शबाब मिलेगा, जन्नत मिलेगी। हम हिंदू इस गांव में अल्पसंख्यक हैं, इसलिए ये लोग मनमानी करते हैं।’ आरोपी ने कहा- जो करना है, कर लो- दादा पीड़िता के दादा ने कहा, ‘जेल से रिहा होने के बाद मो. सितारे हमें धमकी देता रहा। वो कहता था कि तुमलोगों ने मुझे जेल भेजवाया है, इसका बदला लूंगा। जेल जाने से पहले उसने कहा था कि केस नहीं उठाओगे तो पोती का अपहरण कर लेंगे। जेल से आने के बाद उसने मेरी पोती को अगवा कर लिया। हमलोग सितारे के घर गए थे। वहां उसके पिता जमाहिर नदाफ, शकीला खातून सहित अन्य लोग थे। हमने बच्ची को वापस करने के लिए कहा, पर उनलोगों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी और कहा कि हम लड़की को वापस नहीं करेंगे। जो करना है, कर लो। बाद में हमलोगों ने अपने समाज के लोगों को पूरी बात बताई, हमें सबका समर्थन मिला। जिसके बाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।’ आरोपी के परिवार ने कहा- लड़की हमारे पास है- चाचा नाबालिग के चाचा ने कहा, ‘मेरे भाई ने पहले अपने स्तर से काफी खोजबीन की थी। जब उन्हें अपनी बेटी नहीं मिली तो हमें जानकारी दी। हमलोगों ने मिलकर काफी खोजा, पर भतीजी का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। बाद में जब पता चला कि मो. सितारे उठा ले गया है तो हमलोग उसके घर भी गए थे।’ आरोपी और उसका परिवार फरार है एसडीपीओ सदर-2 एस के सुमन ने बताया, ‘आरोपी और उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने के कारण लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रहा है। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी कर दिया गया है।’ —————- इसे भी पढ़िए… डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल से घर नहीं लौटीं अनुष्का:ट्रीटमेंट के पर्चे में तेजप्रताप का नाम; अस्पताल बोला– वो कई बार अनुष्का को दिखाने आए अगर बच्ची नहीं हुई है, तो तेजप्रताप यादव डिप्रेशन में क्यों हैं? अनुष्का की डिलीवरी से लेकर बच्ची के नाम तक सब कुछ सार्वजनिक करूंगा। बच्ची को लेकर पूरा परिवार दहशत में है, इसी वजह से अनुष्का ने घर छोड़ दिया है। ये कहना है अनुष्का के भाई आकाश यादव का है। अनुष्का की डिलीवरी और तेजप्रताप यादव के आरोपों की पड़ताल के दौरान आकाश यादव ने भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम से कई अहम दावे किए हैं। पूरी खबर पढ़ें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *