भोजपुर के अगिआंव बाजार चमर टोली में सोमवार को नाली के विवाद को लेकर धारदार हथियार से मारकर एक दुकानदार की हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान मृतक के बेटे समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र की है। मामले की सूचना पर पीरो एएसपी सह एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह और थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान इंद्रचंद्र राम(56) के तौर पर हुई है। बाजार में जूता-चप्पल की दुकान चलाते थे।
गांव के लोगों पर हत्या का आरोप मृतक के बेटे ने बताया कि रविवार की रात दुकान बंद करके पापा के साथ घर पहुंचा था। कुछ देर बाद बाहर हल्ला होने लगा। गांव के लोगों ने बताया कि उधर झगड़ा हो रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। हमलोगों ने सोचा कि किसी ने पिया-खाया होगा। इसलिए झगड़ा हुआ है। इसके बाद सुबह दोनों पिता-पुत्र शौच करने के लिए जा रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग आए और उन्होंने कहा की तुम्हारा जिनसे झगड़ा हुआ था वे लोग तेरे चाचा को मार रहे हैं। जब वहां पहुंचा तो उनलोगों ने गड़ासी(धारदार) से मारकर पिता इंद्रचंद राम की हत्या कर दी। बीच बचाव करने के दौरान मुझे भी गड़ासी से मारकर जख्मी कर दिया गया। गांव के ही परमानंद और उसके बेटे चंदन पर हत्या और मारपीच करने का आरोप लगाया है। नाली में जमा पानी को लेकर विवाद हुआ था जानकारी के अनुसार रविवार की शाम नाली में पानी जाम हो जाने के विवाद को लेकर इंद्रचंद्र राम, उसके पुत्र और दूसरे पक्ष के परमानंद, उसके पुत्र चंदन के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान एक पक्ष के परमानंद, उसका पुत्र चंदन और दूसरे पक्ष के इंद्रचंद राम का पुत्र जख्मी हो गया था। उसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह परमानंद ने अपने बेटे के साथ मिलकर इंद्रचंद राम की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में पत्नी मोतीझारो देवी, छह पुत्री मुन्नी देवी, मीना देवी, धनामुनी देवी, टुन्नी देवी, रीना कुमारी, हीरामुनी कुमारी और दो पुत्र धनेस राम, राजेश राम है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के अगिआंव बाजार चमर टोली में सोमवार को नाली के विवाद को लेकर धारदार हथियार से मारकर एक दुकानदार की हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान मृतक के बेटे समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है। घटना अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र की है। मामले की सूचना पर पीरो एएसपी सह एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह और थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान इंद्रचंद्र राम(56) के तौर पर हुई है। बाजार में जूता-चप्पल की दुकान चलाते थे।
गांव के लोगों पर हत्या का आरोप मृतक के बेटे ने बताया कि रविवार की रात दुकान बंद करके पापा के साथ घर पहुंचा था। कुछ देर बाद बाहर हल्ला होने लगा। गांव के लोगों ने बताया कि उधर झगड़ा हो रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। हमलोगों ने सोचा कि किसी ने पिया-खाया होगा। इसलिए झगड़ा हुआ है। इसके बाद सुबह दोनों पिता-पुत्र शौच करने के लिए जा रहे थे। तभी गांव के कुछ लोग आए और उन्होंने कहा की तुम्हारा जिनसे झगड़ा हुआ था वे लोग तेरे चाचा को मार रहे हैं। जब वहां पहुंचा तो उनलोगों ने गड़ासी(धारदार) से मारकर पिता इंद्रचंद राम की हत्या कर दी। बीच बचाव करने के दौरान मुझे भी गड़ासी से मारकर जख्मी कर दिया गया। गांव के ही परमानंद और उसके बेटे चंदन पर हत्या और मारपीच करने का आरोप लगाया है। नाली में जमा पानी को लेकर विवाद हुआ था जानकारी के अनुसार रविवार की शाम नाली में पानी जाम हो जाने के विवाद को लेकर इंद्रचंद्र राम, उसके पुत्र और दूसरे पक्ष के परमानंद, उसके पुत्र चंदन के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान एक पक्ष के परमानंद, उसका पुत्र चंदन और दूसरे पक्ष के इंद्रचंद राम का पुत्र जख्मी हो गया था। उसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह परमानंद ने अपने बेटे के साथ मिलकर इंद्रचंद राम की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार में पत्नी मोतीझारो देवी, छह पुत्री मुन्नी देवी, मीना देवी, धनामुनी देवी, टुन्नी देवी, रीना कुमारी, हीरामुनी कुमारी और दो पुत्र धनेस राम, राजेश राम है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


