सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:84,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में खरीदारी

सेंसेक्स में 100 अंक की तेजी:84,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 10 फरवरी को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 84,200 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 25,900 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में बढ़त है। ग्लोबल मार्केट में बढ़त विदेशी निवेशकों ने 9 फरवरी को 2,222 करोड़ के शेयर खरीदे आज आय फाइनेंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स के IPO का दूसरा दिन
नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आय फाइनेंस और फ्रैक्टल एनालिटिक्स कंपनी के IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। आय फाइनेंस इस इश्यू के जरिए 1,010 रुपए जुटाना चाहती है। वहीं फ्रैक्टल एनालिटिक्स का 2,833.90 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है। कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी 9 नवंबर को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 84,066 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 174 अंक की बढ़त रही, ये 25,867 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *