लखनऊ में बिजली विभाग-नगर निगम की बैठक:सीएम ग्रिड का काम पूरा करने में नगर निगम ने मांगा सहयोग,लेसा ने नहीं बढ़ाया कनेक्शन का लोड

लखनऊ में बिजली विभाग-नगर निगम की बैठक:सीएम ग्रिड का काम पूरा करने में नगर निगम ने मांगा सहयोग,लेसा ने नहीं बढ़ाया कनेक्शन का लोड

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने विद्युत विभाग (लेसा) और नगर निगम के आरआर विभाग के बीच एक समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक में शहर में चल रही विकास और स्वच्छता से जुड़ी परियोजनाओं को समय से पूरा करने पर जोर रहा। कनेक्शन का लोड नहीं बढ़ाया 7 फरवरी को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लेसा व नगर निगम के बीच मेयर सुषमा खर्कवाल द्वारा सवाल उठाए गए थे। बैठक के दौरान लखनऊ स्वच्छता अभियान संस्था द्वारा लिए गए बिजली कनेक्शनों के लोड बढ़ाने के मामलों पर विशेष चर्चा की गई। बताया गया कि एलएसए के कुल 12 बिजली कनेक्शनों के लोड बढ़ाने हेतु आवेदन काफी समय पहले लेसा को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक उन पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। नगर आयुक्त ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए लेसा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए। लेसा के अधिकारियों ने एलएसए के प्रतिनिधियों को ऑनलाइन माध्यम से फिर आवेदन कर उसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे लोड बढ़ाने की कार्रवाई पूरी हो। बैठक में लेसा ने रोड कटिंग से संबंधित कार्यों के लिए समयबद्ध अनुमति प्रदान किए जाने का अनुरोध भी किया गया। इस पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने आश्वासन देते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि आवश्यक अनुमति शीघ्र प्रदान की जाए, ताकि काम रुके नहीं। सीएम ग्रिड का काम पूरा करने के लिए दें सहयोग सीएम ग्रिड परियोजना के कार्यों में प्रगति लाने को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर समय-समय पर आवश्यक शट डाउन उपलब्ध कराएं, जिससे काम में तेजी लाई जा सके। उन्होंने लेसा के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि इस माह के अंत तक सीएम ग्रिड के कार्यों को पूर्ण कराने में नगर निगम को पूरा सहयोग प्रदान किया जाए। बैठक में नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, मुख्य अभियंता सिविल महेश वर्मा, मुख्य अभियंता (आरआर) मनोज प्रभात मौजूद रहे। वहीं, विद्युत विभाग की ओर से लेसा के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *