झारखंड के 7 जिलों का तापमान 7-9°C के बीच:सुबह-शाम लग रही कनकनी; 12 फरवरी के बाद हो सकती है बारिश

झारखंड के 7 जिलों का तापमान 7-9°C के बीच:सुबह-शाम लग रही कनकनी; 12 फरवरी के बाद हो सकती है बारिश

झारखंड में इन दिनों मौसम लोगों को कंफ्यूज कर रहा है। सुबह के समय ठंड इतनी होती है कि स्वेटर पहनने पड़ रहे हैं, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप और गर्मी से पसीना छूटने लगता है। ऐसे में लोग स्वेटर उतार देते हैं, पर शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ जाती है। गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगती है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर भी दिखने लगा है। सर्दी-खांसी और सीजनल बुखार के मरीज अस्पतालों में बढ़ रहे हैं। हालत यह है कि लगभग हर तीसरे घर में कोई न कोई व्यक्ति वायरल या सर्दी-खांसी से परेशान नजर आ रहा है। कई जिलों में कनकनी, तो कहीं मई जैसी गर्मी राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग है। रांची, खूंटी, गुमला, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जिससे सुबह-शाम अच्छी खासी कंकनी महसूस हो रही है। वहीं दक्षिणी झारखंड के जिलों में दोपहर के समय हालात उलट हैं। जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां दो मिनट धूप में खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है और लोगों को मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। चार दिन तक बना रहेगा ऐसा ही हाल रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार फिलहाल अगले चार दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची और खूंटी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां के साथ गोड्डा, देवघर और साहिबगंज जैसे पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है। 11-12 फरवरी को बदलेगा मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 और 12 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। सुबह हल्का कोहरा और ठंड बनी रहेगी, लेकिन 13 फरवरी से दिन के तापमान में साफ इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलने लगेगी। झारखंड में इन दिनों मौसम लोगों को कंफ्यूज कर रहा है। सुबह के समय ठंड इतनी होती है कि स्वेटर पहनने पड़ रहे हैं, लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप और गर्मी से पसीना छूटने लगता है। ऐसे में लोग स्वेटर उतार देते हैं, पर शाम ढलते ही फिर से ठंड बढ़ जाती है। गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगती है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर भी दिखने लगा है। सर्दी-खांसी और सीजनल बुखार के मरीज अस्पतालों में बढ़ रहे हैं। हालत यह है कि लगभग हर तीसरे घर में कोई न कोई व्यक्ति वायरल या सर्दी-खांसी से परेशान नजर आ रहा है। कई जिलों में कनकनी, तो कहीं मई जैसी गर्मी राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग है। रांची, खूंटी, गुमला, पलामू, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जिससे सुबह-शाम अच्छी खासी कंकनी महसूस हो रही है। वहीं दक्षिणी झारखंड के जिलों में दोपहर के समय हालात उलट हैं। जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां दो मिनट धूप में खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है और लोगों को मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। चार दिन तक बना रहेगा ऐसा ही हाल रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार फिलहाल अगले चार दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। पलामू, लातेहार, लोहरदगा, रांची और खूंटी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच बना रहेगा। वहीं जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां के साथ गोड्डा, देवघर और साहिबगंज जैसे पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है। 11-12 फरवरी को बदलेगा मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 और 12 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। सुबह हल्का कोहरा और ठंड बनी रहेगी, लेकिन 13 फरवरी से दिन के तापमान में साफ इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलने लगेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *