अगर बच्ची नहीं हुई है, तो तेज प्रताप यादव डिप्रेशन में क्यों हैं? अनुष्का की डिलीवरी से लेकर बच्ची के नाम तक सब कुछ सार्वजनिक करूंगा। बच्ची को लेकर पूरा परिवार दहशत में है, इसी वजह से अनुष्का ने घर छोड़ दिया है। बच्चे के मामले में किसी बहन-बेटी के चरित्र पर आरोप कैसे लगाए जा सकते हैं? कोर्ट में सब कुछ साबित करना होगा। मैं 24 घंटे के भीतर पूरा खुलासा करूंगा, फिर उन्हें जवाब देना होगा। यह दावा अनुष्का के भाई आकाश यादव का है। अनुष्का की डिलीवरी और तेज प्रताप यादव के आरोपों की पड़ताल के दौरान आकाश यादव ने भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम से कई अहम दावे किए हैं। भास्कर की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि अनुष्का अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर नहीं लौटी हैं। जांच के दौरान भास्कर की टीम को एक अस्पताल की पर्ची भी मिली है, जिसमें अनुष्का के पति के रूप में तेज प्रताप यादव का नाम दर्ज है। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए और देखिए—अनुष्का की डिलीवरी के बाद आकाश यादव क्यों शांत हो गए और उन्होंने तेज प्रताप यादव को खुली चुनौती क्यों दी। अनुष्का की डिलीवरी – तेज प्रताप के आरोप पर इन्वेस्टिगेशन 8 फरवरी को खबर सामने आई कि अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है। यह खबर सामने आते ही तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुष्का की बेटी के पिता होने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस खबर को झूठा बताते हुए कहा कि अनुष्का से उनका कोई संबंध नहीं है। तेज प्रताप यादव ने आकाश भाटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “बच्चा आकाश भाटी का है।” इन आरोपों के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद तेज प्रताप यादव के दावों की सच्चाई जानने के लिए दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेशन शुरू की। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि अनुष्का यादव की डिलीवरी पटना के कंकड़बाग स्थित बोधी हॉस्पिटल में हुई है। इस जानकारी के आधार पर टीम जब हॉस्पिटल पहुंची, तो इस हाई-प्रोफाइल मामले पर वहां का कोई भी कर्मी बोलने को तैयार नहीं हुआ। पड़ताल के दौरान भास्कर की टीम की मुलाकात हॉस्पिटल के बगल में स्थित एक होटल चलाने वाले तरुण से हुई। तरुण ने अनुष्का को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं। रिपोर्टर – कल अस्पताल में कुछ हुआ था क्या? तरुण – तेज प्रताप वाले मामले में पूछ रहे हैं क्या? रिपोर्टर – हां, उसी के बारे में जानना है। तरुण – हां, हुआ तो था। रिपोर्टर – आप लोगों को कैसे पता चला? तरुण – अरे, यहीं पास की बात है तो पता कैसे नहीं चलेगा। रिपोर्टर – लड़की का घर यहीं पास में है क्या? तरुण – अरे नहीं, यहां से दूर है, लेकिन इससे पहले भी भाई लड़की को लेकर यहां आता था। रिपोर्टर – आपको कैसे पता चला यह सब? तरुण – भाई इलाज के लिए आता था तो पता चला कि वह तेज प्रताप का साला है। रिपोर्टर – लेकिन साला तो कोई और है। तरुण – हां, लेकिन जो दूसरी लड़की है, उसका भाई है। रिपोर्टर – आपको सब पता है? तरुण – हम जानते हैं, तेज प्रताप की पहली शादी ऐश्वर्या से हुई थी। वह बड़े घराने की लड़की है, शादी चली नहीं। रिपोर्टर – हां, हां तरुण – अब दूसरी लड़की के साथ हैं। रिपोर्टर – तेज प्रताप के परिवार का कोई आया था कि नहीं? तरुण – आया होता तो लड़ाई क्यों होती। रिपोर्टर – लड़की हुई है क्या अनुष्का को? तरुण – हां, अगल-बगल में तो यही बताया जा रहा था। रिपोर्टर – आपको क्या पता चला है। तरुण – सब कोई जानता है यहां पर, अनुष्का का भाई पहले से आता-जाता था। रिपोर्टर – अस्पताल में आए होंगे तो सबको पता होगा ही। तरुण – अस्पताल में तो सब लोग जान ही गए थे, अब बच्चा हो गया तो और उजागर हो गया। रिपोर्टर – लोगों को कैसे पता चला? तरुण – लड़की के भाई ने ही बात फैलाई है। रिपोर्टर – यहां आप लोगों को किसने बताया? तरुण – सब पता चल जाता है, बगल की ही बात है। भाई को मैंने यहां कई लोगों के साथ देखा है। बोधी अस्पताल में ही हमारी मुलाकात वहां इलाज कराने आई महिला सोना देवी से हुई। सोना ने बताया कि अनुष्का अस्प्ताल में आई थी, उन्हें डिलीवरी हुई है। बातचीत में उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को ही वह डिस्चार्ज हो गई हैं। रिपोर्टर – क्या यहां किसी नेता की पत्नी भर्ती थीं? सोना देवी – कौन से नेता की पत्नी? रिपोर्टर – अरे अनुष्का यादव भर्ती थी क्या? सोना देवी – हां, अनुष्का यादव यहां भर्ती थीं। रिपोर्टर – क्या उनको बच्चा हुआ है? सोना देवी – हां, बच्चा हुआ है। रिपोर्टर – वे अभी अस्पताल में हैं या चली गईं? सोना देवी – वे रविवार को ही चली गईं। रिपोर्टर – क्या हुआ है, बेटा हुआ या बेटी? सोना देवी – बेटी हुई है। रिपोर्टर – कब से उनका इलाज यहां चल रहा था? सोना देवी – मुझे ठीक से पता नहीं, मैं तो रविवार को ही यहां आई हूं। अनुष्का के पर्चे पर पति का नाम तेज प्रताप यादव दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम के हाथ अनुष्का यादव के इलाज से जुड़ा अहम मेडिकल पर्चा लगा है। यह पर्चा 7 अक्टूबर 2025 का है, जिसमें 27 साल की अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था। पर्चे में अनुष्का यादव के पति के रूप में तेज प्रताप यादव का नाम साफ तौर पर लिखा है। डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन में अनुष्का यादव की बीपी समेत स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी डिटेल दर्ज है। भास्कर की टीम ने इन्वेस्टिगेशन के दौरान वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में अनुष्का यादव के इलाज की पुष्टि करने की कोशिश की। अस्पताल के रिसेप्शन ने यह कन्फर्म किया कि अनुष्का यादव का इलाज यहां चल रहा था। इन्वेस्टिगेशन के दौरान तेज प्रताप यादव और डॉक्टर ऋतु राज की तस्वीरें भी भास्कर की टीम के हाथ लगी हैं, जो इस पूरे मामले को और पुख्ता करती हैं। हॉस्पिटल से पड़ताल के बाद भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम अनुष्का के घर लंगर टोली पहुंची। अनुष्का के घर सन्नाटा था। आस पास के लोगों ने बताया कि वह हॉस्पिटल से घर नहीं आई हैं। इस दौरान हमारी मुलाकात अनुष्का यादव के पड़ोस में रहने वाले अशोक से हुई। रिपोर्टर – अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव का घर यही है न? अशोक – हां, यही घर है तो है बताइए क्या बात है? रिपोर्टर – अनुष्का यादव को बच्चा हुआ है क्या? अशोक – हां, उन्हें बच्चा हुआ है। रिपोर्टर – तेज प्रताप यहां आते थे क्या? अशोक – हां, वे कुछ दिन पहले तक यहां आते रहे हैं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम की मुलाकात अनुष्का के घर के बगल में सैलून चलाने वाले मनोज से हुई। मनोज ने कई खुलासा किए हैं। रिपोर्टर – तेज प्रताप वाला मामला यहीं का है ना? मनोज – हां, यही का है, वही ना, तेज प्रताप का ससुराल है। (घर की तरफ इशारा करते हुए) रिपोर्टर – ससुराल है क्या? मनोज – हां, ससुराल कहिए या जो कहना हो, कहिए। रिपोर्टर – बेटी हुई है क्या? मनोज – हां, बेटी हुई है। रिपोर्टर – आप देखे हैं क्या? मनोज – नहीं, अभी देखा नहीं है, अभी आई नहीं है, बगल के लोग बता रहे थे। रिपोर्टर – शादी हुई है कि नहीं? मनोज – हमें क्या पता कब शादी हुई या नहीं, बस इतना जानते हैं कि आते थे, सभी कहते थे कि ससुराल आए हैं। रिपोर्टर – आपको कैसे पता चला कि बेटी हुई है? मनोज – पूरे मोहल्ले में आज बेटी की ही चर्चा है। अनुष्का के पड़ोसी मनोज ठाकुर की दुकान पर ही हमारी मुलाकात चितरंजन ठाकुर से हुई। चितरंजन ने बताया कि तेज प्रताप का ससुराल है, वह अक्सर यहां आते जाते थे। चितरंजन ने खुलासा कि सरस्वती पूजा में तेज प्रताप अनुष्का के घर आए थे। चितरंजन ठाकुर ने तो यह भी बताया कि अनुष्का सिंदूर लगाती थी। रिपोर्टर – तेज प्रताप यहां आते हैं कि नहीं? चितरंजन – अभी तो सरस्वती पूजा में आए थे, उससे पहले रोज आते थे। रिपोर्टर – आपने देखा है कि नहीं? चितरंजन – हां, रोज आते थे, यहां से तो दिख ही जाता था। रिपोर्टर – सरस्वती पूजा में आए थे? चितरंजन – सरस्वती पूजा के बाद भी एक बार आए थे। रिपोर्टर – अनुष्का से शादी किए हैं कि नहीं? चितरंजन – अब हमें पता नहीं कि शादी की है कि नहीं, लेकिन अनुष्का सिंदूर लगाए रखती थी। दहशत में अनुष्का का परिवार, भाई बोला- बच्ची की जान को खतरा हॉस्पिटल से लेकर अनुष्का के घर तक की पड़ताल में परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। अनुष्का के पड़ोसियों से बातचीत के बाद भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम अनुष्का के भाई आकाश यादव से संपर्क करने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी आकाश से हमारी मुलाकात नहीं हो पाई। पड़ोसियों से पता चला कि अनुष्का हॉस्पिटल से वापस घर नहीं लौटी हैं, भाई आकाश भी अनुष्का के साथ ही हैं। भास्कर की टीम ने फोन पर आकाश से संपर्क किया तो पता चला कि पूरा परिवार दहशत में है। बच्ची से लेकर परिवार के हर सदस्य की जान को खतरा है। मोबाइल पर ही बातचीत में अनुष्का के भाई ने कई खुलासा किए। आकाश यादव ने दावा किया कि वह बहन की डिलीवरी से लेकर बच्ची के नाम का भी खुलासा बहुत जल्द करने वाले हैं। आकाश ने तेज प्रताप को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी बहन अनुष्का का नाम दूसरे लोगों से जोड़कर उसका चरित्र हनन किया गया है, इसके लिए वह तेज प्रताप को कोर्ट ले जाएंगे। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम से आकाश यादव की दो बार मोबाइल पर बात हुई है। दोनों बार ही उन्होंने बच्ची को लेकर खुलासा किया है कि वह बहुत जल्द उसका नाम और बहन से जुड़ी अन्य जानकारी को सार्वजिनक करने वाले हैं। रिपोर्टर – तेजप्रताप का कहना है कि बच्ची का बाप मैं नहीं हूं, उन्होंने आकाश भाटी का नाम लिया है। आकाश – छोड़िए ना, वह क्या बोल रहे हैं, जवाब मिल जाएगा, जो सच्चाई है वह सामने आ जाएगी। रिपोर्टर – आकाश भाटी के बारे में कुछ जानते हैं क्या? आकाश – एक लाइन में बोलू तो मेरी बहन पर उंगली उठाई गई है। रिपोर्टर – आप आकश भाटी को नहीं जानते हैं क्या? आकाश – नहीं, मैं नहीं जानता, तेज प्रताप को आरोप कोर्ट में साबित करना होगा। रिपोर्टर – आप कोर्ट जाएंगे क्या? आकाश – हम लीगल टीम से बात कर रहें हैं और उनको एक ठोस जवाब देंगे। रिपोर्टर – आकाश भाटी और आकाश गुर्जर कौन हैं? इनसे आपके परिवार का क्या संबंध? आकाश – हमारा कोई संबंध नहीं है, हम तो नाम भी पहली बार सुन रहे हैं। रिपोर्टर – चारों तरफ चर्चा है अनुष्का को बच्ची हुई है, इसमें कितनी सच्चाई है? आकाश – जो सच्चाई है वह सामने आ जाएगी, बहुत जल्द हम इसका खुलासा कर देंगे। रिपोर्टर – एक चीज क्लीयर कर देते कि बच्ची हुई है कि नहीं? आकाश – हां, अरे भाई हम झूठ-सच थोड़े न बोलेंगे, आप वेट करिए हम सब सच्चाई सामने लाएंगे। अनुष्का का भाई बोला- तेज प्रताप बच्ची के नाम पर डिप्रेशन में क्यों अनुष्का के भाई आकाश ने भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम की बातचीत में कहा कि तेज प्रताप डिप्रेशन में क्यों हैं? बच्ची की बात आई तभी न आरोप लगाने लगे। वह कोर्ट जाने की बात कर रहे थे, हम उन्हें कोर्ट ले जाएंगे, जहां उन्हें सिद्ध करना होगा। आकाश यादव ने बच्ची और बहन को लेकर कई खुलासा किए। तेजप्रताप ने कहा है कि मैं उस बच्ची का बाप नहीं हूं? अन्य लोगों से नाम जोड़ रहे हैं.. इस सवाल पर आकाश ने कहा, तेज प्रताप ने जो बातें कही हैं, यह किसी भी लड़के के मुंह से तभी आएगा, जब उस लड़के के उपर किसी भी पुत्र या पुत्री के पिता बनने का प्रेशर हो या लड़की या लड़की के परिवार वाले ने उसके उपर केस किया हो या लड़के के उपर प्रेशर बना रहे हो। आकाश ने कहा कि जो भी बातें उन्होंने कही है, इन सभी बातों के लिए मीडिया तो प्लेटफॉर्म नहीं बना है। मीडिया के सामने आकर किसी की प्राइवेट बातें करना अपराध है। वह डिप्रेशन की बात कहकर आखिर क्या सिद्ध करना चाहते हैं। पीसी में उन्होंने जो भी बहन पर आरोप लगाया है, इसके लिए हम आगे कार्रवाई करने वाले हैं, हम लीगल एक्शन लेंगे और सब सच्चाई सामने लाएंगे कि बच्ची हुई है या नहीं हुई है और यह भी बताएंगे की बच्ची का नाम क्या है। रिपोर्टर – आपकी बातों से तो स्पष्ट होता है कि बच्ची ने जन्म लिया है? आकाश – अरे भाई, यह छिपाने वाली चीज है क्या? रिपोर्टर – तेज प्रताप कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं? आकाश – मेरी सिचुएशन क्या होगी, आप समझ सकते हैं। किसी की बहन के चरित्र का इस तरह सड़क पर हनन किया जा रहा है। रिपोर्टर – बच्ची स्वस्थ्य है ना? अभी चर्चा चल रही थी कि बच्ची की तबीयत खराब है। आकाश – तबीयत तो हमारे पूरे परिवार की खराब है, हमलोग गरीब और छोटे आदमी हैं, हमारी बात कौन सुनता है। रिपोर्टर – मतलब परिवार उन लोगों से भयभीत है? आकाश – भयभीत ही नहीं, काफी परेशान हैं। मैं तो भाई का कर्तव्य निभाउंगा और मरते दम तक बहन के साथ हूं। रिपोर्टर – इस तरिके से तो बच्ची की जान को भी खतरा है? आकाश – सभी को खतरा है, पूरा परिवार दहशत के साए में है। आकाश भाटी और आकाश गुर्जर का नहीं लगा सुराग तेज प्रताप यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस में अनुष्का पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने आकाश भाटी पर आरोप लगाया था कि वह अनुष्का के फ्लैट पर जाते हैं। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया था कि अनुष्का की बच्ची का पिता भी वही है, जो फ्लैट पर जाता है। तेज प्रताप ने आकाश भाटी और आकाश गुर्जर का पता गोला रोड के टी-पॉइंट के पास बताया था। तेज प्रताप के आरोपों के बाद भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने गोला रोड के टी पॉइंट के आस-पास लगभग एक किलोमीटर के दायरे में 200 से अधिक घरों दुकानों और फ्लैट में पड़ताल की, लेकिन कहीं से भी आकाश भाटी और आकाश गुर्जर का पता नहीं चला। तेज प्रताप ने जिसका संबंध अनुष्का से जोड़ा और कहा कि आकाश भाटी अनुष्का के फ्लैट पर हमेशा आता जाता है, उससे मिलकर उसका पक्ष लाने के लिए भास्कर की टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन इस नाम का वहां कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। गोला रोड के टी पॉइंट पर हमने दो दर्जन से अधिक लोगों से दोनों के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही, लेकिन कोई पता नहीं चला। 6 से अधिक अपार्टमेंट के गार्ड, 10 से अधिक दुकान और 30 से अधिक स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद भी आकाश गुर्जर और आकाश भाटी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। किसी ने भी आकाश गुर्जर और आकाश भाटी नाम के व्यक्ति के गोला रोड टी-पॉइंट पर होने की कोई जानकारी नहीं दी। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम जब किराना दुकानदार मुकेश के पास पहुंची तो उन्होंने बताया कि इस इलाके वह बचपन से ही रह रहे हैं। यहां आकाश भाटी या आकाश गुर्जर नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। हमें आकाश नाम के कई लोग मिले, लेकिन जो नाम तेज प्रताप ने बताए थे, वह हमें नहीं मिला। कुछ लोगों ने बताया कि आकाश भाटी और आकाश गुर्जर बाहर के होंगे और नेता लोगों के ही संपर्क में होंगे। वह गोला रोड के टी-पॉइंट पर नहीं रहते हैं। अगर बच्ची नहीं हुई है, तो तेज प्रताप यादव डिप्रेशन में क्यों हैं? अनुष्का की डिलीवरी से लेकर बच्ची के नाम तक सब कुछ सार्वजनिक करूंगा। बच्ची को लेकर पूरा परिवार दहशत में है, इसी वजह से अनुष्का ने घर छोड़ दिया है। बच्चे के मामले में किसी बहन-बेटी के चरित्र पर आरोप कैसे लगाए जा सकते हैं? कोर्ट में सब कुछ साबित करना होगा। मैं 24 घंटे के भीतर पूरा खुलासा करूंगा, फिर उन्हें जवाब देना होगा। यह दावा अनुष्का के भाई आकाश यादव का है। अनुष्का की डिलीवरी और तेज प्रताप यादव के आरोपों की पड़ताल के दौरान आकाश यादव ने भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम से कई अहम दावे किए हैं। भास्कर की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि अनुष्का अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर नहीं लौटी हैं। जांच के दौरान भास्कर की टीम को एक अस्पताल की पर्ची भी मिली है, जिसमें अनुष्का के पति के रूप में तेज प्रताप यादव का नाम दर्ज है। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए और देखिए—अनुष्का की डिलीवरी के बाद आकाश यादव क्यों शांत हो गए और उन्होंने तेज प्रताप यादव को खुली चुनौती क्यों दी। अनुष्का की डिलीवरी – तेज प्रताप के आरोप पर इन्वेस्टिगेशन 8 फरवरी को खबर सामने आई कि अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है। यह खबर सामने आते ही तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुष्का की बेटी के पिता होने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस खबर को झूठा बताते हुए कहा कि अनुष्का से उनका कोई संबंध नहीं है। तेज प्रताप यादव ने आकाश भाटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “बच्चा आकाश भाटी का है।” इन आरोपों के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद तेज प्रताप यादव के दावों की सच्चाई जानने के लिए दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेशन शुरू की। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि अनुष्का यादव की डिलीवरी पटना के कंकड़बाग स्थित बोधी हॉस्पिटल में हुई है। इस जानकारी के आधार पर टीम जब हॉस्पिटल पहुंची, तो इस हाई-प्रोफाइल मामले पर वहां का कोई भी कर्मी बोलने को तैयार नहीं हुआ। पड़ताल के दौरान भास्कर की टीम की मुलाकात हॉस्पिटल के बगल में स्थित एक होटल चलाने वाले तरुण से हुई। तरुण ने अनुष्का को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं। रिपोर्टर – कल अस्पताल में कुछ हुआ था क्या? तरुण – तेज प्रताप वाले मामले में पूछ रहे हैं क्या? रिपोर्टर – हां, उसी के बारे में जानना है। तरुण – हां, हुआ तो था। रिपोर्टर – आप लोगों को कैसे पता चला? तरुण – अरे, यहीं पास की बात है तो पता कैसे नहीं चलेगा। रिपोर्टर – लड़की का घर यहीं पास में है क्या? तरुण – अरे नहीं, यहां से दूर है, लेकिन इससे पहले भी भाई लड़की को लेकर यहां आता था। रिपोर्टर – आपको कैसे पता चला यह सब? तरुण – भाई इलाज के लिए आता था तो पता चला कि वह तेज प्रताप का साला है। रिपोर्टर – लेकिन साला तो कोई और है। तरुण – हां, लेकिन जो दूसरी लड़की है, उसका भाई है। रिपोर्टर – आपको सब पता है? तरुण – हम जानते हैं, तेज प्रताप की पहली शादी ऐश्वर्या से हुई थी। वह बड़े घराने की लड़की है, शादी चली नहीं। रिपोर्टर – हां, हां तरुण – अब दूसरी लड़की के साथ हैं। रिपोर्टर – तेज प्रताप के परिवार का कोई आया था कि नहीं? तरुण – आया होता तो लड़ाई क्यों होती। रिपोर्टर – लड़की हुई है क्या अनुष्का को? तरुण – हां, अगल-बगल में तो यही बताया जा रहा था। रिपोर्टर – आपको क्या पता चला है। तरुण – सब कोई जानता है यहां पर, अनुष्का का भाई पहले से आता-जाता था। रिपोर्टर – अस्पताल में आए होंगे तो सबको पता होगा ही। तरुण – अस्पताल में तो सब लोग जान ही गए थे, अब बच्चा हो गया तो और उजागर हो गया। रिपोर्टर – लोगों को कैसे पता चला? तरुण – लड़की के भाई ने ही बात फैलाई है। रिपोर्टर – यहां आप लोगों को किसने बताया? तरुण – सब पता चल जाता है, बगल की ही बात है। भाई को मैंने यहां कई लोगों के साथ देखा है। बोधी अस्पताल में ही हमारी मुलाकात वहां इलाज कराने आई महिला सोना देवी से हुई। सोना ने बताया कि अनुष्का अस्प्ताल में आई थी, उन्हें डिलीवरी हुई है। बातचीत में उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को ही वह डिस्चार्ज हो गई हैं। रिपोर्टर – क्या यहां किसी नेता की पत्नी भर्ती थीं? सोना देवी – कौन से नेता की पत्नी? रिपोर्टर – अरे अनुष्का यादव भर्ती थी क्या? सोना देवी – हां, अनुष्का यादव यहां भर्ती थीं। रिपोर्टर – क्या उनको बच्चा हुआ है? सोना देवी – हां, बच्चा हुआ है। रिपोर्टर – वे अभी अस्पताल में हैं या चली गईं? सोना देवी – वे रविवार को ही चली गईं। रिपोर्टर – क्या हुआ है, बेटा हुआ या बेटी? सोना देवी – बेटी हुई है। रिपोर्टर – कब से उनका इलाज यहां चल रहा था? सोना देवी – मुझे ठीक से पता नहीं, मैं तो रविवार को ही यहां आई हूं। अनुष्का के पर्चे पर पति का नाम तेज प्रताप यादव दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम के हाथ अनुष्का यादव के इलाज से जुड़ा अहम मेडिकल पर्चा लगा है। यह पर्चा 7 अक्टूबर 2025 का है, जिसमें 27 साल की अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था। पर्चे में अनुष्का यादव के पति के रूप में तेज प्रताप यादव का नाम साफ तौर पर लिखा है। डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन में अनुष्का यादव की बीपी समेत स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी डिटेल दर्ज है। भास्कर की टीम ने इन्वेस्टिगेशन के दौरान वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में अनुष्का यादव के इलाज की पुष्टि करने की कोशिश की। अस्पताल के रिसेप्शन ने यह कन्फर्म किया कि अनुष्का यादव का इलाज यहां चल रहा था। इन्वेस्टिगेशन के दौरान तेज प्रताप यादव और डॉक्टर ऋतु राज की तस्वीरें भी भास्कर की टीम के हाथ लगी हैं, जो इस पूरे मामले को और पुख्ता करती हैं। हॉस्पिटल से पड़ताल के बाद भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम अनुष्का के घर लंगर टोली पहुंची। अनुष्का के घर सन्नाटा था। आस पास के लोगों ने बताया कि वह हॉस्पिटल से घर नहीं आई हैं। इस दौरान हमारी मुलाकात अनुष्का यादव के पड़ोस में रहने वाले अशोक से हुई। रिपोर्टर – अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव का घर यही है न? अशोक – हां, यही घर है तो है बताइए क्या बात है? रिपोर्टर – अनुष्का यादव को बच्चा हुआ है क्या? अशोक – हां, उन्हें बच्चा हुआ है। रिपोर्टर – तेज प्रताप यहां आते थे क्या? अशोक – हां, वे कुछ दिन पहले तक यहां आते रहे हैं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम की मुलाकात अनुष्का के घर के बगल में सैलून चलाने वाले मनोज से हुई। मनोज ने कई खुलासा किए हैं। रिपोर्टर – तेज प्रताप वाला मामला यहीं का है ना? मनोज – हां, यही का है, वही ना, तेज प्रताप का ससुराल है। (घर की तरफ इशारा करते हुए) रिपोर्टर – ससुराल है क्या? मनोज – हां, ससुराल कहिए या जो कहना हो, कहिए। रिपोर्टर – बेटी हुई है क्या? मनोज – हां, बेटी हुई है। रिपोर्टर – आप देखे हैं क्या? मनोज – नहीं, अभी देखा नहीं है, अभी आई नहीं है, बगल के लोग बता रहे थे। रिपोर्टर – शादी हुई है कि नहीं? मनोज – हमें क्या पता कब शादी हुई या नहीं, बस इतना जानते हैं कि आते थे, सभी कहते थे कि ससुराल आए हैं। रिपोर्टर – आपको कैसे पता चला कि बेटी हुई है? मनोज – पूरे मोहल्ले में आज बेटी की ही चर्चा है। अनुष्का के पड़ोसी मनोज ठाकुर की दुकान पर ही हमारी मुलाकात चितरंजन ठाकुर से हुई। चितरंजन ने बताया कि तेज प्रताप का ससुराल है, वह अक्सर यहां आते जाते थे। चितरंजन ने खुलासा कि सरस्वती पूजा में तेज प्रताप अनुष्का के घर आए थे। चितरंजन ठाकुर ने तो यह भी बताया कि अनुष्का सिंदूर लगाती थी। रिपोर्टर – तेज प्रताप यहां आते हैं कि नहीं? चितरंजन – अभी तो सरस्वती पूजा में आए थे, उससे पहले रोज आते थे। रिपोर्टर – आपने देखा है कि नहीं? चितरंजन – हां, रोज आते थे, यहां से तो दिख ही जाता था। रिपोर्टर – सरस्वती पूजा में आए थे? चितरंजन – सरस्वती पूजा के बाद भी एक बार आए थे। रिपोर्टर – अनुष्का से शादी किए हैं कि नहीं? चितरंजन – अब हमें पता नहीं कि शादी की है कि नहीं, लेकिन अनुष्का सिंदूर लगाए रखती थी। दहशत में अनुष्का का परिवार, भाई बोला- बच्ची की जान को खतरा हॉस्पिटल से लेकर अनुष्का के घर तक की पड़ताल में परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। अनुष्का के पड़ोसियों से बातचीत के बाद भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम अनुष्का के भाई आकाश यादव से संपर्क करने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी आकाश से हमारी मुलाकात नहीं हो पाई। पड़ोसियों से पता चला कि अनुष्का हॉस्पिटल से वापस घर नहीं लौटी हैं, भाई आकाश भी अनुष्का के साथ ही हैं। भास्कर की टीम ने फोन पर आकाश से संपर्क किया तो पता चला कि पूरा परिवार दहशत में है। बच्ची से लेकर परिवार के हर सदस्य की जान को खतरा है। मोबाइल पर ही बातचीत में अनुष्का के भाई ने कई खुलासा किए। आकाश यादव ने दावा किया कि वह बहन की डिलीवरी से लेकर बच्ची के नाम का भी खुलासा बहुत जल्द करने वाले हैं। आकाश ने तेज प्रताप को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी बहन अनुष्का का नाम दूसरे लोगों से जोड़कर उसका चरित्र हनन किया गया है, इसके लिए वह तेज प्रताप को कोर्ट ले जाएंगे। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम से आकाश यादव की दो बार मोबाइल पर बात हुई है। दोनों बार ही उन्होंने बच्ची को लेकर खुलासा किया है कि वह बहुत जल्द उसका नाम और बहन से जुड़ी अन्य जानकारी को सार्वजिनक करने वाले हैं। रिपोर्टर – तेजप्रताप का कहना है कि बच्ची का बाप मैं नहीं हूं, उन्होंने आकाश भाटी का नाम लिया है। आकाश – छोड़िए ना, वह क्या बोल रहे हैं, जवाब मिल जाएगा, जो सच्चाई है वह सामने आ जाएगी। रिपोर्टर – आकाश भाटी के बारे में कुछ जानते हैं क्या? आकाश – एक लाइन में बोलू तो मेरी बहन पर उंगली उठाई गई है। रिपोर्टर – आप आकश भाटी को नहीं जानते हैं क्या? आकाश – नहीं, मैं नहीं जानता, तेज प्रताप को आरोप कोर्ट में साबित करना होगा। रिपोर्टर – आप कोर्ट जाएंगे क्या? आकाश – हम लीगल टीम से बात कर रहें हैं और उनको एक ठोस जवाब देंगे। रिपोर्टर – आकाश भाटी और आकाश गुर्जर कौन हैं? इनसे आपके परिवार का क्या संबंध? आकाश – हमारा कोई संबंध नहीं है, हम तो नाम भी पहली बार सुन रहे हैं। रिपोर्टर – चारों तरफ चर्चा है अनुष्का को बच्ची हुई है, इसमें कितनी सच्चाई है? आकाश – जो सच्चाई है वह सामने आ जाएगी, बहुत जल्द हम इसका खुलासा कर देंगे। रिपोर्टर – एक चीज क्लीयर कर देते कि बच्ची हुई है कि नहीं? आकाश – हां, अरे भाई हम झूठ-सच थोड़े न बोलेंगे, आप वेट करिए हम सब सच्चाई सामने लाएंगे। अनुष्का का भाई बोला- तेज प्रताप बच्ची के नाम पर डिप्रेशन में क्यों अनुष्का के भाई आकाश ने भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम की बातचीत में कहा कि तेज प्रताप डिप्रेशन में क्यों हैं? बच्ची की बात आई तभी न आरोप लगाने लगे। वह कोर्ट जाने की बात कर रहे थे, हम उन्हें कोर्ट ले जाएंगे, जहां उन्हें सिद्ध करना होगा। आकाश यादव ने बच्ची और बहन को लेकर कई खुलासा किए। तेजप्रताप ने कहा है कि मैं उस बच्ची का बाप नहीं हूं? अन्य लोगों से नाम जोड़ रहे हैं.. इस सवाल पर आकाश ने कहा, तेज प्रताप ने जो बातें कही हैं, यह किसी भी लड़के के मुंह से तभी आएगा, जब उस लड़के के उपर किसी भी पुत्र या पुत्री के पिता बनने का प्रेशर हो या लड़की या लड़की के परिवार वाले ने उसके उपर केस किया हो या लड़के के उपर प्रेशर बना रहे हो। आकाश ने कहा कि जो भी बातें उन्होंने कही है, इन सभी बातों के लिए मीडिया तो प्लेटफॉर्म नहीं बना है। मीडिया के सामने आकर किसी की प्राइवेट बातें करना अपराध है। वह डिप्रेशन की बात कहकर आखिर क्या सिद्ध करना चाहते हैं। पीसी में उन्होंने जो भी बहन पर आरोप लगाया है, इसके लिए हम आगे कार्रवाई करने वाले हैं, हम लीगल एक्शन लेंगे और सब सच्चाई सामने लाएंगे कि बच्ची हुई है या नहीं हुई है और यह भी बताएंगे की बच्ची का नाम क्या है। रिपोर्टर – आपकी बातों से तो स्पष्ट होता है कि बच्ची ने जन्म लिया है? आकाश – अरे भाई, यह छिपाने वाली चीज है क्या? रिपोर्टर – तेज प्रताप कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं? आकाश – मेरी सिचुएशन क्या होगी, आप समझ सकते हैं। किसी की बहन के चरित्र का इस तरह सड़क पर हनन किया जा रहा है। रिपोर्टर – बच्ची स्वस्थ्य है ना? अभी चर्चा चल रही थी कि बच्ची की तबीयत खराब है। आकाश – तबीयत तो हमारे पूरे परिवार की खराब है, हमलोग गरीब और छोटे आदमी हैं, हमारी बात कौन सुनता है। रिपोर्टर – मतलब परिवार उन लोगों से भयभीत है? आकाश – भयभीत ही नहीं, काफी परेशान हैं। मैं तो भाई का कर्तव्य निभाउंगा और मरते दम तक बहन के साथ हूं। रिपोर्टर – इस तरिके से तो बच्ची की जान को भी खतरा है? आकाश – सभी को खतरा है, पूरा परिवार दहशत के साए में है। आकाश भाटी और आकाश गुर्जर का नहीं लगा सुराग तेज प्रताप यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस में अनुष्का पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने आकाश भाटी पर आरोप लगाया था कि वह अनुष्का के फ्लैट पर जाते हैं। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया था कि अनुष्का की बच्ची का पिता भी वही है, जो फ्लैट पर जाता है। तेज प्रताप ने आकाश भाटी और आकाश गुर्जर का पता गोला रोड के टी-पॉइंट के पास बताया था। तेज प्रताप के आरोपों के बाद भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम ने गोला रोड के टी पॉइंट के आस-पास लगभग एक किलोमीटर के दायरे में 200 से अधिक घरों दुकानों और फ्लैट में पड़ताल की, लेकिन कहीं से भी आकाश भाटी और आकाश गुर्जर का पता नहीं चला। तेज प्रताप ने जिसका संबंध अनुष्का से जोड़ा और कहा कि आकाश भाटी अनुष्का के फ्लैट पर हमेशा आता जाता है, उससे मिलकर उसका पक्ष लाने के लिए भास्कर की टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन इस नाम का वहां कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। गोला रोड के टी पॉइंट पर हमने दो दर्जन से अधिक लोगों से दोनों के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही, लेकिन कोई पता नहीं चला। 6 से अधिक अपार्टमेंट के गार्ड, 10 से अधिक दुकान और 30 से अधिक स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद भी आकाश गुर्जर और आकाश भाटी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। किसी ने भी आकाश गुर्जर और आकाश भाटी नाम के व्यक्ति के गोला रोड टी-पॉइंट पर होने की कोई जानकारी नहीं दी। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम जब किराना दुकानदार मुकेश के पास पहुंची तो उन्होंने बताया कि इस इलाके वह बचपन से ही रह रहे हैं। यहां आकाश भाटी या आकाश गुर्जर नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। हमें आकाश नाम के कई लोग मिले, लेकिन जो नाम तेज प्रताप ने बताए थे, वह हमें नहीं मिला। कुछ लोगों ने बताया कि आकाश भाटी और आकाश गुर्जर बाहर के होंगे और नेता लोगों के ही संपर्क में होंगे। वह गोला रोड के टी-पॉइंट पर नहीं रहते हैं।


