बिहार में सर्दी अब अपने अंतिम दौर में है। दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि पछुआ हवा चलने के कारण सुबह और रात में अब भी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम ठंड फिर से बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान 8.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के दौरान किशनगंज सबसे ठंडा रहा। बक्सर, नालंदा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ जिलों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी काफी कम रही। 2026 में फरवरी का मौसम पिछले कुछ सालों की तुलना में ज्यादा स्थिर और शुष्क बना हुआ है। 2025 में इसी समय बादल और हल्की बारिश देखने को मिली थी। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि अब कड़ाके की ठंड का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार सामान्य तौर पर जनवरी और फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होती है, लेकिन इस बार यह काफी कम रही है। क्यों बदला बिहार का मिजाज मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार मौसम में बदलाव की सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता है। इसके साथ ही हवा की दिशा और उसकी गति में आए बदलाव का असर मौसम पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हालांकि सुबह और देर रात कुछ इलाकों में घना कोहरा बन रहा है, लेकिन दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। इसी वजह से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम ठंड बनी हुई है। मौसम में बदलाव के प्रमुख कारण पटना में सुबह हल्का कोहरा दिखेगा राजधानी में दिन के समय मौसम साफ रहने और अच्छी धूप निकलने की संभावना है। सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि रात में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का अनुमान है। बिहार में सर्दी अब अपने अंतिम दौर में है। दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि पछुआ हवा चलने के कारण सुबह और रात में अब भी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और सुबह-शाम ठंड फिर से बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान 8.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के दौरान किशनगंज सबसे ठंडा रहा। बक्सर, नालंदा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ जिलों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी काफी कम रही। 2026 में फरवरी का मौसम पिछले कुछ सालों की तुलना में ज्यादा स्थिर और शुष्क बना हुआ है। 2025 में इसी समय बादल और हल्की बारिश देखने को मिली थी। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि अब कड़ाके की ठंड का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार सामान्य तौर पर जनवरी और फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होती है, लेकिन इस बार यह काफी कम रही है। क्यों बदला बिहार का मिजाज मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार मौसम में बदलाव की सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता है। इसके साथ ही हवा की दिशा और उसकी गति में आए बदलाव का असर मौसम पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हालांकि सुबह और देर रात कुछ इलाकों में घना कोहरा बन रहा है, लेकिन दिन के समय तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। इसी वजह से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम ठंड बनी हुई है। मौसम में बदलाव के प्रमुख कारण पटना में सुबह हल्का कोहरा दिखेगा राजधानी में दिन के समय मौसम साफ रहने और अच्छी धूप निकलने की संभावना है। सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि रात में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का अनुमान है।


