लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप के साथ फोटो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव मां बन गई हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा के बीच तेज प्रताप यादव ने 8 फरवरी की रात 8.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारा अनुष्का या उसके बच्चे से कोई संबंध नहीं है। हमें साजिश कर फंसाया जा रहा है। बच्ची के पिता के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा- आकाश भाटी अनुष्का से जुड़े हैं, तो वे इसका जवाब दे सकते हैं, लेकिन मैं नहीं। हालांकि, इन चर्चा के बीच अनुष्का की तरफ से ना कोई बयान आया है और ना ही दावा किया गया है। तेज प्रताप और अनुष्का के बीच रिश्ता क्या है। अगर अनुष्का ने क्लेम किया तो क्या होगा। इन सवालों का जवाब जानेंगे, आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाही में…। सवाल-1ः अनुष्का यादव कौन है? तेज प्रताप के साथ उसका नाम कैसे जुड़ा? जवाबः अनुष्का यादव पटना की रहने वाली हैं। उनके भाई आकाश यादव RJD छात्र विंग के अध्यक्ष रह चुके हैं। अनुष्का उस वक्त सुर्खियों में आ गईं, जब 24 मई 2025 की शाम तेज प्रताप यादव की फेसबुक आइडी से एक तस्वीर पोस्ट हुई। फोटो में अनुष्का तेज प्रताप के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहीं थीं। पोस्ट में लिखा था, ‘मेरे साथ तस्वीर में दिख रही लड़की अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। हम लोग पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं।’ सवाल-2ः तेज प्रताप ने कहा- अनुष्का से हमारा संबंध नहीं है। क्या सच में ऐसा है? जवाबः इस मामले में तेज प्रताप के बयानों में विरोधाभाष है। इसे 3 बयानों से समझिए… सवाल-3ः पहले इजहार, फिर इनकार क्यों कर रहे तेज प्रताप यादव? जवाबः इसका सबसे बड़ा कारण तलाक केस है। पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अभिषेक मिश्रा कहते हैं, ‘हिन्दू मैरिज एक्ट के सेक्शन 15 के मुताबिक, बिना तलाक लिए दूसरी शादी नहीं हो सकती। सेक्शन 17 के अनुसार जीवित पति या पत्नी के रहते अगर कोई व्यक्ति दूसरा विवाह करता है तो दूसरा विवाह अमान्य होगा और ऐसा करना अपराध होगा। जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 82 और 83 के अंतर्गत 7 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।’ सवाल-4ः अगर अनुष्का ने तेज प्रताप के पिता होने का दावा किया तब क्या होगा? जवाबः देखिए, सबसे बड़ी बात है कि अनुष्का यादव ने अब तक ऐसा कोई दावा नहीं किया है। दूसरी तरफ तेज प्रताप ने ऐसी खबरों को खारिज किया है। इसलिए अब तक कोई विवाद नहीं है। लेकिन अगर जब कभी वह दावा करती हैं तब क्या हो सकता है, उसे ऐसे समझिए… एनडी तिवारी केस बन सकता है उदाहरण इसी तरह का केस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता नारायण दत्त (ND) तिवारी के साथ हुआ था। कांग्रेस नेत्री उज्ज्वला शर्मा के बेटे रोहित शेखर ने दावा किया था कि हमारे बायोलॉजिकल पिता एनडी तिवारी हैं। लिव इन रिलेशन में जन्मा बच्चा प्रॉपर्टी में हकदार लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप के साथ फोटो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव मां बन गई हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा के बीच तेज प्रताप यादव ने 8 फरवरी की रात 8.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारा अनुष्का या उसके बच्चे से कोई संबंध नहीं है। हमें साजिश कर फंसाया जा रहा है। बच्ची के पिता के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा- आकाश भाटी अनुष्का से जुड़े हैं, तो वे इसका जवाब दे सकते हैं, लेकिन मैं नहीं। हालांकि, इन चर्चा के बीच अनुष्का की तरफ से ना कोई बयान आया है और ना ही दावा किया गया है। तेज प्रताप और अनुष्का के बीच रिश्ता क्या है। अगर अनुष्का ने क्लेम किया तो क्या होगा। इन सवालों का जवाब जानेंगे, आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाही में…। सवाल-1ः अनुष्का यादव कौन है? तेज प्रताप के साथ उसका नाम कैसे जुड़ा? जवाबः अनुष्का यादव पटना की रहने वाली हैं। उनके भाई आकाश यादव RJD छात्र विंग के अध्यक्ष रह चुके हैं। अनुष्का उस वक्त सुर्खियों में आ गईं, जब 24 मई 2025 की शाम तेज प्रताप यादव की फेसबुक आइडी से एक तस्वीर पोस्ट हुई। फोटो में अनुष्का तेज प्रताप के साथ मुस्कुराते हुए दिख रहीं थीं। पोस्ट में लिखा था, ‘मेरे साथ तस्वीर में दिख रही लड़की अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। हम लोग पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं।’ सवाल-2ः तेज प्रताप ने कहा- अनुष्का से हमारा संबंध नहीं है। क्या सच में ऐसा है? जवाबः इस मामले में तेज प्रताप के बयानों में विरोधाभाष है। इसे 3 बयानों से समझिए… सवाल-3ः पहले इजहार, फिर इनकार क्यों कर रहे तेज प्रताप यादव? जवाबः इसका सबसे बड़ा कारण तलाक केस है। पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अभिषेक मिश्रा कहते हैं, ‘हिन्दू मैरिज एक्ट के सेक्शन 15 के मुताबिक, बिना तलाक लिए दूसरी शादी नहीं हो सकती। सेक्शन 17 के अनुसार जीवित पति या पत्नी के रहते अगर कोई व्यक्ति दूसरा विवाह करता है तो दूसरा विवाह अमान्य होगा और ऐसा करना अपराध होगा। जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 82 और 83 के अंतर्गत 7 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।’ सवाल-4ः अगर अनुष्का ने तेज प्रताप के पिता होने का दावा किया तब क्या होगा? जवाबः देखिए, सबसे बड़ी बात है कि अनुष्का यादव ने अब तक ऐसा कोई दावा नहीं किया है। दूसरी तरफ तेज प्रताप ने ऐसी खबरों को खारिज किया है। इसलिए अब तक कोई विवाद नहीं है। लेकिन अगर जब कभी वह दावा करती हैं तब क्या हो सकता है, उसे ऐसे समझिए… एनडी तिवारी केस बन सकता है उदाहरण इसी तरह का केस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता नारायण दत्त (ND) तिवारी के साथ हुआ था। कांग्रेस नेत्री उज्ज्वला शर्मा के बेटे रोहित शेखर ने दावा किया था कि हमारे बायोलॉजिकल पिता एनडी तिवारी हैं। लिव इन रिलेशन में जन्मा बच्चा प्रॉपर्टी में हकदार


