भास्कर न्यूज | जालंधर स्त्री आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में दुख निवारक गायत्री यज्ञ करवाया गया। पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री एवं पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। मुख्य यजमान के तौर पर नीलू खन्ना, सुशील खरबंदा, आशु दीवान, सुदेश कक्कड़ व अन्य उपस्थित रहे। गायिका रजनी ने भजनों का गुणगान कर माहौल भक्तिमय बनाया। स्टेज शशि मेहता ने संभाली। यहां कमलेश सेठी, नीलम नंदा, बाला मधोक, डॉ. विभा आर्य, सुधा शर्मा, मधु शर्मा, रिचा सूद, रजत चतरथ, संजू भाटिया उपस्थित थे।


