ठंड की विदाई, वसंत ने दी दस्तक:पछुआ हवा का असर कम हो रहा; दिन में गर्मी, रात में गुलाबी ठंड

ठंड की विदाई, वसंत ने दी दस्तक:पछुआ हवा का असर कम हो रहा; दिन में गर्मी, रात में गुलाबी ठंड

24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस चढ़ा तापमान पटना राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में मौसम ने करवट ली है। पिछले कई दिनों से जारी ठंड की विदाई होने लगी है। पटना में फरवरी वाली धूप अपना असर दिखाने लगी है। सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा, जिससे अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अब पछुआ हवा का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे न्यूनतम तापमान में सुधार होने की संभावना है। वसंत जैसा मौसम होने लगा है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप तेज रही। देर रात और अहले सुबह हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।
स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी: लापरवाही पड़ सकती है भारी यह मौसम का ट्रांजिशन फेज है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव सेहत के लिए सबसे खतरनाक होता है। दिन में पसीना और रात में ठंड की वजह से वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और गले में इंफेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सुबह और शाम के वक्त अभी भी पूरे कपड़े पहनें। ठंडी चीजों के सेवन से बचें और गुनगुने पानी का प्रयोग जारी रखें। -प्रो. अजय कुमार सिन्हा, ​एचओडी, मेडिसिन विभाग, एनएमसीएच 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस चढ़ा तापमान पटना राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में मौसम ने करवट ली है। पिछले कई दिनों से जारी ठंड की विदाई होने लगी है। पटना में फरवरी वाली धूप अपना असर दिखाने लगी है। सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा, जिससे अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अब पछुआ हवा का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे न्यूनतम तापमान में सुधार होने की संभावना है। वसंत जैसा मौसम होने लगा है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप तेज रही। देर रात और अहले सुबह हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।
स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी: लापरवाही पड़ सकती है भारी यह मौसम का ट्रांजिशन फेज है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव सेहत के लिए सबसे खतरनाक होता है। दिन में पसीना और रात में ठंड की वजह से वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और गले में इंफेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में सुबह और शाम के वक्त अभी भी पूरे कपड़े पहनें। ठंडी चीजों के सेवन से बचें और गुनगुने पानी का प्रयोग जारी रखें। -प्रो. अजय कुमार सिन्हा, ​एचओडी, मेडिसिन विभाग, एनएमसीएच  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *