विद्यार्थियों को सीख; मुस्कुराहट और आत्मविश्वास के साथ दें परीक्षाएं

विद्यार्थियों को सीख; मुस्कुराहट और आत्मविश्वास के साथ दें परीक्षाएं

बीकानेर | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित आशीर्वाद समारोह सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणादायक संदेशों के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोस्पेरिटी एलायंस (पैपा) राजस्थान के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर जीवन जीने की सीख दी। उन्होंने कहा कि तनाव और डिप्रेशन केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े लोगों को भी प्रभावित करते हैं, इसलिए हर कार्य खुशी और मुस्कान के साथ करना चाहिए। खैरीवाल ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं को उत्सव की तरह लेने, एकाग्रचित होकर अध्ययन करने और ग्यारहवीं में अपनी रुचि के विषय चुनने की सलाह दी। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य कैलाश चंद्र शर्मा ने तैयारी पर भरोसा रखते हुए आत्मविश्वास के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य मोहम्मद मूसा (उदासर दक्षिण) ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अच्छा इंसान बनने का संदेश दिया। संस्था प्रधान डॉ. करनीदान कच्छवाह ने स्वागत संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। तोलाराम मेघवाल ने आभार व्यक्त किया। स्टाफ सदस्य सुनील कुमार, दीपक रंगा, रजनीश मोदी ने भी प्रेरक विचार रखे। कांतारानी, तनीषा, विपिन गौड़, सीमा चौहान ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। समारोह में सभी विद्यार्थियों को दो-दो पेन वितरित किए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *