कर्मकांड और कुंडली मिलान सहित 16 संस्कारों की दी जाएगी शिक्षा

बीकानेर | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से अब विद्यार्थियों को कर्मकांड, गृह प्रवेश, कुंडली मिलान, हिंदू विवाह, 16 संस्कार, भारतीय संस्कृति एवं वैदिक साहित्य, ज्योतिष और अन्य धार्मिक विधियों की पढ़ाई करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए इसी सेशन से 6 माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। जिसकी फीस 4800 रुपए निर्धारित की गई है। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। जनवरी सेशन में प्रवेश की प्रक्रिया फिलहाल जारी है कर्मकांड विषय में 6 माह का सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बलवान सिंह सैनी ने बताया की 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स के तहत दो पेपर तीन-तीन घंटे के होंगे। प्रत्येक के लिए अधिकार 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *