महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की फिल्म का ट्रेलर लांच होगा:“द डायरी ऑफ मणिपुर” के लिए माघ मेला को चुना, एक्ट्रेस मोनालिसा संग यूनिट आएगी

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की फिल्म का ट्रेलर लांच होगा:“द डायरी ऑफ मणिपुर” के लिए माघ मेला को चुना, एक्ट्रेस मोनालिसा संग यूनिट आएगी

महाकुंभ में टॉप ट्रेंड बनी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी फिल्म का ट्रेलर भी प्रयागराज से ही लांच करेंगी। इस वक्त प्रयागराज में माघ मेला का आयेाजन चल रहा है। ऐसे में शूटिंग पूरी करने के बाद महाकुंभ गर्ल मोनालिसा अपनी फिल्म का ट्रेलर जारी करने के लिए माघ मेला पहुंच रही हैं। माला बेचने से लेकर फिल्म की एक्ट्रेस बनने तक का सफर तय करने वाली बंजारन मोनालिसा ने अपना वीडियो जारी किया है। फिल्म के डॉयरेक्टर सनोज मिश्र भी माघ मेले में आने को लेकर भावुक हैं। महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फ़िल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” “The Diary of Manipur” का OFFICIAL TRAILER LAUNCH “ माघ मेले में किया जाएगा।
इस अवसर पर फ़िल्म के कलाकार मोनालिसा, अमित राव, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश त्रिवेदी और निर्देशक सनोज मिश्रा व टीम मीडिया के समक्ष उपस्थित रहेंगे। इसका आयोजन माघ मेला में श्री देवरहा बाबा मंच न्यास (शास्त्री पुल के नीचे, संगम लोवर मार्ग) पर होगा। जानिये सरोज मिश्र ने मीडिया से क्या कहा इस मामले में फिल्म के डॉयरेक्टर सरोज मिश्र ने माघ मेला में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद को लेकर भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के बाद फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा…. मै सनोज मिश्र सनातनी फिल्म निर्देशक मैने फिल्म राम की जन्मभूमि के लिए अपने घर पर हुए हमले को सहन किया, फिल्म काशी टू कश्मीर के लिए अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों की धमकी को सहन किया, गजनवी फिल्म के लिए जान की बाज़ी लगाई, फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के लिए ममता बनर्जी सरकार के कोप का शिकार हुआ अनेक मुकदमे हुए और जान बचाकर बंगाल से भागना पड़ा , मैने यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की प्रेरणा और पूर्वोत्तर के राज्यों में हुए ईसाई धर्म परिवर्तन और आरक्षण जैसी विसंगति पर मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री श्री एन. बिरेन सिंह जी के साथ उत्तराखण्ड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के सहयोग से फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” का निर्माण किया जिसका पहला चित्र उन्होंने जारी किया.. इसमें महाकुंभ की गरीब लड़की मोनालिसा को पढ़ा लिखा कर फिल्म अभिनेत्री बनाया गया है , जिसके पहला ट्रीजर प्रयागराज के माघ मेला के अंत में करना चाहता था जब पूरा मेला उजड़ चुका है , प्रशाशन फिर भी उसकी अनुमति मुझे नहीं दे रहा है …अब जेल ही क्यों न हो जाए फिल्म का पहला लुक कल निर्धारित समय पर जारी होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *