Mongolia Measles Outbreak: 14,000 से ज्यादा लोग संक्रमित, मंगोलिया में खसरे ने मचाई दहशत

Mongolia Measles Outbreak: 14,000 से ज्यादा लोग संक्रमित, मंगोलिया में खसरे ने मचाई दहशत

Mongolia Measles Outbreak: पूर्वोत्तर एशिया का मंगोलिया इन दिनों खसरे की मार झेल रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि संक्रमितों की संख्या 14,000 के आंकड़े को पार कर चुकी है। हैरानी की बात यह है कि ज्यादातर मरीज स्कूल जाने वाले वही बच्चे हैं, जिन्हें खसरे की वैक्सीन का सिर्फ एक ही बार ही लगाया गया था। बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने माता-पिता से दो-डोज टीकाकरण पूरा कराने की अपील की है, ताकि इस तेजी से फैल रही बीमारी पर काबू पाया जा सके।

सबसे ज्यादा फैलने वाली बीमारियों में से एक खसरा

खसरा दुनिया की सबसे ज्यादा फैलने वाली बीमारियों में से एक है। यह हवा के जरिए फैलता है और इसके लक्षणों में तेज बुखार, खांसी, बहती नाक और दाने शामिल हैं। वायरस हवा में या संक्रमित सतहों पर दो घंटे तक एक्टिव और संक्रामक रहता है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, खसरे से संक्रमित एक व्यक्ति 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है। खसरा किसी को भी हो सकता है, लेकिन यह बच्चों में सबसे आम है।

खसरे को रोकने का सबसे अच्छा तरीका

खसरे से बचने का सबसे आसान और असरदार तरीका है- ‘वैक्सीन लगवाना’। यह पूरी तरह सुरक्षित है और हमारे शरीर को वायरस से लड़ने की ताकत देती है।

1963 में जब वैक्सीन नहीं थी, तब हर दो-तीन साल में खसरे की बड़ी-बड़ी महामारियां आती थीं और हर साल करीब 26 लाख लोग इस बीमारी की वजह से जान गंवाते थे। आज वैक्सीन मौजूद है, फिर भी 2023 में लगभग 1,07,500 लोगों की मौत खसरे से हुई, जिनमें ज्यादातर पांच साल से छोटे बच्चे थे।

खसरे के लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 10–14 दिन बाद दिखाई देने लगते हैं। बीमारी की शुरुआत 4–7 दिनों तक चलने वाले हल्के लक्षणों से होती है—जैसे नाक बहना, खांसी, आंखों में लालपन और पानी आना, और गालों के अंदर छोटे सफेद धब्बे।

इसके बाद संपर्क में आए करीब 7–18 दिन में शरीर पर दाने निकलने लगते हैं। ये पहले चेहरे और गर्दन पर दिखते हैं, फिर 3 दिनों के भीतर पूरे शरीर में फैल जाते हैं। ये दाने आमतौर पर 5–6 दिन तक रहते हैं और धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *