सीकर में पोस्टेड ड्रग कंट्रोल ऑफिसर बलदेव चौधरी को ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर (डीसीओ) से असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) के पद पर पदोन्नति मिली। बलदेव चौधरी अभी ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर्स इंडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में पिछले 4 वर्षों से काम कर रहे हैं। बलदेव चौधरी ने अंतरराज्यीय समन्वय (इंटर स्टेट काॅर्डिनेशन) को सुदृढ़ किया है। इसके माध्यम से नार्कोटिक्स, मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा नशीली व दुरुपयोग की जा रही औषधियों (स्प्यूरियस एवं मिसयूज्ड ड्रग्स) की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की गई है। जिला स्तर पर 3 बार सम्मानित किया जा चुका
बलदेव चौधरी अभी विभिन्न राज्यों की ड्रग कंट्रोल एजेंसियों, प्रवर्तन संस्थाओं और संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर दोषियों की पहचान, गिरफ्तारी तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। इससे अवैध ड्रग नेटवर्क पर इफेक्टिव कंट्रोल हुआ और औषधि नियमन व्यवस्था को मजबूती मिली है। बलदेव चौधरी को उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला स्तर पर 3 बार सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा ‘स्टेट मेरिट अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। बलदेव चौधरी के एडीसी पद पर पदोन्नत होने पर स्वागत-सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान CMHO डॉ. अशोक महरिया के साथ जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव नेहरा, सुनील सहल, अशोक गोयल, बसंत कलावटिया, रूपाराम शेषमा, मनोज गोरा, विकास शर्मा, दिनेश शर्मा समेत केमिस्ट एसोसिएशन, फार्मासिस्ट एसोसिएशन, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर्स इंडिया वेलफेयर एसोसिएशन एवं अडकसर विकास समिति ने बलदेव चौधरी को बधाइयां दी।


