कोटा में कोर्ट परिसर के बाहर फैमिली ड्रामा:जीजा के साथ शादी के लिए आई साली, भाई के एतराज जताने पर हाथ छुड़ाकर भागी

कोटा में कोर्ट परिसर के बाहर फैमिली ड्रामा:जीजा के साथ शादी के लिए आई साली, भाई के एतराज जताने पर हाथ छुड़ाकर भागी

कोटा में कोर्ट परिसर के बाहर फैमिली ड्रामा सामने आया है। बताया जा रहा है जीजा से शादी करने आई साली, भाई को देखकर भाग गई।बहन को पकड़ने भाई ने सड़क पर दौड़ लगाई। इस दौरान जीजा साले के बीच बहस भी हुई। कलेक्ट्रेट चौकी पर मौजूद कांस्टेबल ने दोनों पक्षी से समझाइश की। घटना दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास की है।फैमिली ड्रामे को किसी ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इधर कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी इंचार्ज नवल किशोर शर्मा का कहना है कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ना ही किसी पक्ष ने कोई रिपोर्ट दी है। बताया जा रहा है कि जीजा अपनी पत्नी के साथ विवाहिता साली से शादी करने कोर्ट में आए। इसी बात का पता साले को लग लग गया। वो भी कोर्ट पहुंच गया। उसने दोनों बहनों से समझाइश की। लेकिन वो नहीं मानी। भाई अपनी बहन को पकड़कर घर ले जाने लगा। बहन, गेट के पास से हाथ छुड़ाकर भाग गई। उसे पकड़ने के लिए भाई भी पीछे दौड़ा। उसी दौरान जीजा ने एतराज जताया। दोनों के बीच बहस हो गई। बाद में जीजा साली को साथ लाया। उसी समय वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने दोनों पक्ष से समझाइश की। पत्नी का कहना है की उसकी बहन और पति दोनों एक दूसरे से प्यार करते है। बहन मरने की धमकी देती है। नयापुरा थाना सीआई संदीप विश्नोई ने बताया की कोर्ट परिसर में व परिसर के बाहर दिनभर झगड़े होते रहते है। हो सकता है कोई पारिवारिक मामला हो। हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *