गोपालगंज में ग्रिल काटकर नकदी-गहने ले उड़े चोर:बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, एफआईआर दर्ज

गोपालगंज में ग्रिल काटकर नकदी-गहने ले उड़े चोर:बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, एफआईआर दर्ज

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित भितभेरवा गांव में एक बंद मकान से हजारों रुपए की संपत्ति चोरी हो गई। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर और ग्रिल काटकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता शशिकांत चौबे की पत्नी रेणु देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रेणु देवी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपने चाचा के निधन की खबर मिलने के बाद उनके घर गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाया। पड़ोस की महिला ने फोनकर दी ताला टूटने की जानकारी सोमवार सुबह उनके पड़ोस की एक महिला ने फोन कर जानकारी दी कि उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर रेणु देवी तत्काल अपने घर पहुंचीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा था और अंदर के दरवाजे का ताला भी चोरों ने तोड़ दिया था। चोरों ने ग्रिल काटकर मकान के अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखी पेटी और बक्से खंगाले गए। चोरों ने एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, पायल, चांदी के बिछिया और 25 हजार रुपए नकद समेत अन्य सामान चुरा लिए। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी,बयान दर्ज घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की प्रारंभिक छानबीन की। टीम ने रेणु देवी का बयान भी दर्ज किया। डायल 112 की पुलिस ने पीड़िता को नगर थाने में जाकर कार्रवाई के लिए आवेदन देने की सलाह दी। इसके बाद रेणु देवी ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस टीम अब मामले की जांच में जुट गई है। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित भितभेरवा गांव में एक बंद मकान से हजारों रुपए की संपत्ति चोरी हो गई। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर और ग्रिल काटकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता शशिकांत चौबे की पत्नी रेणु देवी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रेणु देवी ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को अपने चाचा के निधन की खबर मिलने के बाद उनके घर गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाया। पड़ोस की महिला ने फोनकर दी ताला टूटने की जानकारी सोमवार सुबह उनके पड़ोस की एक महिला ने फोन कर जानकारी दी कि उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर रेणु देवी तत्काल अपने घर पहुंचीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा था और अंदर के दरवाजे का ताला भी चोरों ने तोड़ दिया था। चोरों ने ग्रिल काटकर मकान के अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखी पेटी और बक्से खंगाले गए। चोरों ने एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, पायल, चांदी के बिछिया और 25 हजार रुपए नकद समेत अन्य सामान चुरा लिए। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी,बयान दर्ज घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की प्रारंभिक छानबीन की। टीम ने रेणु देवी का बयान भी दर्ज किया। डायल 112 की पुलिस ने पीड़िता को नगर थाने में जाकर कार्रवाई के लिए आवेदन देने की सलाह दी। इसके बाद रेणु देवी ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस टीम अब मामले की जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *