तरुण संघ मकदुमपुर ने SR क्लब को हराया:मोनू शर्मा ने लगाया शतक, बने मैन ऑफ द मैच; ईवाद ने झटके 3 विकेट

तरुण संघ मकदुमपुर ने SR क्लब को हराया:मोनू शर्मा ने लगाया शतक, बने मैन ऑफ द मैच; ईवाद ने झटके 3 विकेट

शेखपुरा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अशोक कुमार जिला क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में तरुण संघ मकदुमपुर ने एसआर क्लब शेखपुरा को 26 रनों से हरा दिया। सोमवार को आजाद मैदान में खेले गए इस मुकाबले में मोनू शर्मा की शतकीय पारी (100 रन) निर्णायक साबित हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तरुण संघ ने निर्धारित 30 ओवरों में 5 विकेट पर 220 रन बनाए। मोनू शर्मा के शतक के अलावा, बल्लेबाज नीतीश ने 39 और ईवाद अहमद ने 18 रनों का योगदान दिया। एसआर क्लब शेखपुरा को 221 रनों का लक्ष्य जीत के लिए एसआर क्लब शेखपुरा को 221 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन उनकी पूरी टीम 194 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एसआर क्लब की ओर से अमरजीत ने 35, सुधांशु शेखर ने 28 और अनुराग ने 33 रन बनाए। तरुण संघ की ओर से ईवाद ने 3 और सतार ने 2 विकेट लिए। मोनू शर्मा को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जो जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव ने प्रदान किया। यह मैच आजाद मैदान चेवाड़ा में खेला गया। मिथलेश कुमार और रुद कुमार ने अंपायरिंग की भूमिका निभाई। गौरतलब है कि इस जिला क्रिकेट लीग का विधिवत शुभारंभ रविवार को शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय सम्राट ने किया था। शेखपुरा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अशोक कुमार जिला क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में तरुण संघ मकदुमपुर ने एसआर क्लब शेखपुरा को 26 रनों से हरा दिया। सोमवार को आजाद मैदान में खेले गए इस मुकाबले में मोनू शर्मा की शतकीय पारी (100 रन) निर्णायक साबित हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तरुण संघ ने निर्धारित 30 ओवरों में 5 विकेट पर 220 रन बनाए। मोनू शर्मा के शतक के अलावा, बल्लेबाज नीतीश ने 39 और ईवाद अहमद ने 18 रनों का योगदान दिया। एसआर क्लब शेखपुरा को 221 रनों का लक्ष्य जीत के लिए एसआर क्लब शेखपुरा को 221 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन उनकी पूरी टीम 194 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एसआर क्लब की ओर से अमरजीत ने 35, सुधांशु शेखर ने 28 और अनुराग ने 33 रन बनाए। तरुण संघ की ओर से ईवाद ने 3 और सतार ने 2 विकेट लिए। मोनू शर्मा को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जो जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव ने प्रदान किया। यह मैच आजाद मैदान चेवाड़ा में खेला गया। मिथलेश कुमार और रुद कुमार ने अंपायरिंग की भूमिका निभाई। गौरतलब है कि इस जिला क्रिकेट लीग का विधिवत शुभारंभ रविवार को शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय सम्राट ने किया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *