जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवरहादा गांव में प्रेम विवाह को लेकर उपजा पारिवारिक तनाव सोमवार को हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से था प्रेम संबंध प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जितेंद्र दास की 18 वर्षीय पुत्री समसम कुमारी और पड़ोस के हरदयाल दास के 20 वर्षीय पुत्र साजन कुमार ने करीब तीन दिन पहले घर से भागकर शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी उनके परिजनों को नहीं थी। जोड़े ने शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके वायरल होते ही दोनों परिवारों के बीच विवाद गहराता चला गया। इससे आक्रोशित होकर युवती के परिजन युवक के घर पहुंच गए। आरोप है कि सोमवार सुबह युवती के पिता जितेंद्र दास, सुनैना देवी और शबनम कुमारी ने साजन कुमार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के पिता हरदयाल दास, पंचा देवी, राजन कुमार और नितीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी, दोनों पक्षों से पूछताछ जारी घायलों को पहले लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवरहादा गांव में प्रेम विवाह को लेकर उपजा पारिवारिक तनाव सोमवार को हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से था प्रेम संबंध प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जितेंद्र दास की 18 वर्षीय पुत्री समसम कुमारी और पड़ोस के हरदयाल दास के 20 वर्षीय पुत्र साजन कुमार ने करीब तीन दिन पहले घर से भागकर शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था, जिसकी जानकारी उनके परिजनों को नहीं थी। जोड़े ने शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके वायरल होते ही दोनों परिवारों के बीच विवाद गहराता चला गया। इससे आक्रोशित होकर युवती के परिजन युवक के घर पहुंच गए। आरोप है कि सोमवार सुबह युवती के पिता जितेंद्र दास, सुनैना देवी और शबनम कुमारी ने साजन कुमार के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में युवक के पिता हरदयाल दास, पंचा देवी, राजन कुमार और नितीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी, दोनों पक्षों से पूछताछ जारी घायलों को पहले लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।


