भूमि विवाद-अवैध कब्जे और सड़क निर्माण की आई समस्याएं:डीएम ने जनसंवाद में सुनीं 15 विभागों की शिकायतें, ‘सात निश्चय-3’ के तहत कार्यक्रम

भूमि विवाद-अवैध कब्जे और सड़क निर्माण की आई समस्याएं:डीएम ने जनसंवाद में सुनीं 15 विभागों की शिकायतें, ‘सात निश्चय-3’ के तहत कार्यक्रम

शेखपुरा। बिहार सरकार की ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले भर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत, प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारी सीधे जनता से मिलकर उनकी शिकायतें सुन रहे हैं। जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान 15 अलग-अलग विभागों से संबंधित 15 आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देशित किया। डीएम के समक्ष आए मामलों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, शस्त्र अनुज्ञप्ति, जमाबंदी और खसरा संख्या में सुधार, जमीन पर अवैध कब्जे, रैयती जमीन पर सड़क निर्माण, नाली निकासी की समस्या और सोलर स्ट्रीट लाइट से जुड़े मुद्दे शामिल थे। इसके अतिरिक्त, पैक्स द्वारा धान खरीद न करने, नया बिजली मीटर लगवाने और बिजली बिल माफी से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं। गत 19 जनवरी से लगातार संचालित इस कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला, प्रखंड, थाना और पंचायत स्तर पर हजारों लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन की पहुंच निचले स्तर तक सुनिश्चित करने के लिए थानों और पंचायतों में भी शिविर लगाए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 19 जनवरी को जिला स्तर पर 35 अधिकारियों ने 104 नागरिकों से संवाद किया, जबकि प्रखंड स्तर पर 26 अधिकारियों ने 177 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। 30 जनवरी को जिला स्तर पर 124 और प्रखंड स्तर पर 239 नागरिकों ने अपनी फरियाद रखी। इसी प्रकार, 2 फरवरी को जिला स्तर पर 56 और प्रखंड स्तर पर 119 नागरिकों से संवाद हुआ, और 6 फरवरी को जिला स्तर पर 102 तथा प्रखंड स्तर पर 156 नागरिकों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। अनुमंडल स्तर पर भी 19 जनवरी को 3, 30 जनवरी को 32, 2 फरवरी को 26 और 6 फरवरी को 32 नागरिकों की समस्याओं को सुना गया और उनके निष्पादन की कार्रवाई की गई। पंचायत स्तर पर 19 जनवरी को 4, 30 जनवरी को सर्वाधिक 182, 2 फरवरी को 157 और 6 फरवरी को 18 नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। थाना स्तर पर भी 19 जनवरी को 16 अधिकारियों ने 176 और 30 जनवरी को 83 नागरिकों से संवाद किया। 02 फरवरी 26 को 63 तथा 06 फरवरी को 67 नागरिकों की समस्याओं को सुना गया।जिला प्रशासन द्वारा सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत लगातार आम लोगों से मुखातिब होकर उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोक शिकायतों का निवारण “संवेदनशीलता और गति” के साथ करना है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर ही समस्याओं का समाधान हो जाए ताकि आम जनता को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। शेखपुरा। बिहार सरकार की ‘सात निश्चय-3’ योजना के तहत आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले भर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत, प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारी सीधे जनता से मिलकर उनकी शिकायतें सुन रहे हैं। जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान 15 अलग-अलग विभागों से संबंधित 15 आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को न्यायपूर्ण कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देशित किया। डीएम के समक्ष आए मामलों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, शस्त्र अनुज्ञप्ति, जमाबंदी और खसरा संख्या में सुधार, जमीन पर अवैध कब्जे, रैयती जमीन पर सड़क निर्माण, नाली निकासी की समस्या और सोलर स्ट्रीट लाइट से जुड़े मुद्दे शामिल थे। इसके अतिरिक्त, पैक्स द्वारा धान खरीद न करने, नया बिजली मीटर लगवाने और बिजली बिल माफी से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गईं। गत 19 जनवरी से लगातार संचालित इस कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला, प्रखंड, थाना और पंचायत स्तर पर हजारों लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन की पहुंच निचले स्तर तक सुनिश्चित करने के लिए थानों और पंचायतों में भी शिविर लगाए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 19 जनवरी को जिला स्तर पर 35 अधिकारियों ने 104 नागरिकों से संवाद किया, जबकि प्रखंड स्तर पर 26 अधिकारियों ने 177 नागरिकों की समस्याएं सुनीं। 30 जनवरी को जिला स्तर पर 124 और प्रखंड स्तर पर 239 नागरिकों ने अपनी फरियाद रखी। इसी प्रकार, 2 फरवरी को जिला स्तर पर 56 और प्रखंड स्तर पर 119 नागरिकों से संवाद हुआ, और 6 फरवरी को जिला स्तर पर 102 तथा प्रखंड स्तर पर 156 नागरिकों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। अनुमंडल स्तर पर भी 19 जनवरी को 3, 30 जनवरी को 32, 2 फरवरी को 26 और 6 फरवरी को 32 नागरिकों की समस्याओं को सुना गया और उनके निष्पादन की कार्रवाई की गई। पंचायत स्तर पर 19 जनवरी को 4, 30 जनवरी को सर्वाधिक 182, 2 फरवरी को 157 और 6 फरवरी को 18 नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। थाना स्तर पर भी 19 जनवरी को 16 अधिकारियों ने 176 और 30 जनवरी को 83 नागरिकों से संवाद किया। 02 फरवरी 26 को 63 तथा 06 फरवरी को 67 नागरिकों की समस्याओं को सुना गया।जिला प्रशासन द्वारा सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत लगातार आम लोगों से मुखातिब होकर उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोक शिकायतों का निवारण “संवेदनशीलता और गति” के साथ करना है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर ही समस्याओं का समाधान हो जाए ताकि आम जनता को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *