शेखपुरा पुलिस ने अभ्या ब्रिगेड से बच्चियों को किया जागरूक:निर्भीक होकर पढ़ाई करने, आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने की सलाह

शेखपुरा पुलिस ने अभ्या ब्रिगेड से बच्चियों को किया जागरूक:निर्भीक होकर पढ़ाई करने, आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने की सलाह

शेखपुरा में बालिकाओं की सुरक्षा और उन्हें निर्भीक वातावरण देने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पुलिस द्वारा गठित अभ्या ब्रिगेड ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान अरियरी थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। अभ्यान का मकसद था स्कूली बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना, सुरक्षा संबंधी जानकारी देना और यह भरोसा दिलाना कि किसी भी स्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है। सब इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी ने किया नेतृत्व अभ्यान का नेतृत्व कर रहीं पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी ने छात्राओं को अभ्या ब्रिगेड के गठन, उद्देश्य और कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज की बच्चियों को जरूरत है आत्मविश्वास की, ताकि वे बिना किसी भय के अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कहा, “आपके हर कदम पर पुलिस आपके साथ है। डरने या छिपाने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या आए तो तुरंत संपर्क करें।”
प्रतिमा कुमारी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए यह भी कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति, संदिग्ध व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में वे तुरंत थाने को सूचना दें। स्कूल आने-जाने के दौरान पुलिस करती है सतत गश्त अभ्यान के दौरान छात्राओं को बताया गया कि विद्यालयों और कोचिंग सेंटरों के आसपास पुलिस नियमित गश्त करती है, ताकि छात्राएं बिना किसी डर के आवागमन कर सकें।
सब इंस्पेक्टर ने कहा कि जिले की सभी शिक्षण संस्थानों के पास सुरक्षा की विशेष व्यवस्था है और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है। थाने का मोबाइल नंबर और अफसर का निजी नंबर साझा अभ्या ब्रिगेड की टीम ने छात्राओं को निकटवर्ती थाने का मोबाइल नंबर, इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी का व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया।
उन्होंने कहा कि किसी भी समय, चाहे घर में समस्या हो, रास्ते में परेशानी हो या स्कूल में कोई विवाद वे बिना हिचकिचाहट पुलिस को फोन कर सकती हैं। इसके अलावा, छात्राओं को 112 आपातकालीन सेवा की भी जानकारी दी गई, जिस पर फोन कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सेवा 24×7 उपलब्ध है और आपात स्थिति में यह सबसे तेज समाधान है। अन्याय सहने की बजाय आवाज उठाने की सलाह जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि वे किसी भी प्रकार का अन्याय चाहे स्कूल में हो, घर में हो या समाज में बर्दाश्त न करें। पुलिस टीम ने कहा कि बालिकाएं अक्सर कई समस्याओं को या तो शर्म की वजह से या डर की वजह से नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन यह गलत है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “आपका हर मामला महत्वपूर्ण है। यदि आपके साथ कुछ भी गलत हो रहा है तो पुलिस आपकी सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करेगी।” बच्चियों ने महिला पुलिस अधिकारी से साझा किए अनुभव कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने सब इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी से खुले तौर पर बातचीत की। कई बच्चियों ने अपने अनुभव, समस्याएँ और विद्यालय आने-जाने में आने वाली परेशानियों को साझा किया। महिला पुलिस पदाधिकारी ने धैर्यपूर्वक उनकी सारी बातें सुनीं और उचित समाधान का आश्वासन दिया। छात्रों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत होता है। छात्राओं में दिखा उत्साह, अभियन को मिली सराहना अभ्या ब्रिगेड के इस जागरूकता अभियान की शिक्षकों और अभिभावकों ने भी सराहना की। विद्यालय प्रबंधन का कहना था कि पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम किए जाने से बच्चियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और वे निर्भीक होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं। शेखपुरा पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जिले के कई अन्य स्कूलों में जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चियों को जागरूक और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके। शेखपुरा में बालिकाओं की सुरक्षा और उन्हें निर्भीक वातावरण देने के उद्देश्य से सोमवार को जिला पुलिस द्वारा गठित अभ्या ब्रिगेड ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान अरियरी थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। अभ्यान का मकसद था स्कूली बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना, सुरक्षा संबंधी जानकारी देना और यह भरोसा दिलाना कि किसी भी स्थिति में पुलिस उनके साथ खड़ी है। सब इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी ने किया नेतृत्व अभ्यान का नेतृत्व कर रहीं पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी ने छात्राओं को अभ्या ब्रिगेड के गठन, उद्देश्य और कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज की बच्चियों को जरूरत है आत्मविश्वास की, ताकि वे बिना किसी भय के अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कहा, “आपके हर कदम पर पुलिस आपके साथ है। डरने या छिपाने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या आए तो तुरंत संपर्क करें।”
प्रतिमा कुमारी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए यह भी कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति, संदिग्ध व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में वे तुरंत थाने को सूचना दें। स्कूल आने-जाने के दौरान पुलिस करती है सतत गश्त अभ्यान के दौरान छात्राओं को बताया गया कि विद्यालयों और कोचिंग सेंटरों के आसपास पुलिस नियमित गश्त करती है, ताकि छात्राएं बिना किसी डर के आवागमन कर सकें।
सब इंस्पेक्टर ने कहा कि जिले की सभी शिक्षण संस्थानों के पास सुरक्षा की विशेष व्यवस्था है और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है। थाने का मोबाइल नंबर और अफसर का निजी नंबर साझा अभ्या ब्रिगेड की टीम ने छात्राओं को निकटवर्ती थाने का मोबाइल नंबर, इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी का व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया।
उन्होंने कहा कि किसी भी समय, चाहे घर में समस्या हो, रास्ते में परेशानी हो या स्कूल में कोई विवाद वे बिना हिचकिचाहट पुलिस को फोन कर सकती हैं। इसके अलावा, छात्राओं को 112 आपातकालीन सेवा की भी जानकारी दी गई, जिस पर फोन कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सेवा 24×7 उपलब्ध है और आपात स्थिति में यह सबसे तेज समाधान है। अन्याय सहने की बजाय आवाज उठाने की सलाह जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि वे किसी भी प्रकार का अन्याय चाहे स्कूल में हो, घर में हो या समाज में बर्दाश्त न करें। पुलिस टीम ने कहा कि बालिकाएं अक्सर कई समस्याओं को या तो शर्म की वजह से या डर की वजह से नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन यह गलत है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “आपका हर मामला महत्वपूर्ण है। यदि आपके साथ कुछ भी गलत हो रहा है तो पुलिस आपकी सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करेगी।” बच्चियों ने महिला पुलिस अधिकारी से साझा किए अनुभव कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने सब इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी से खुले तौर पर बातचीत की। कई बच्चियों ने अपने अनुभव, समस्याएँ और विद्यालय आने-जाने में आने वाली परेशानियों को साझा किया। महिला पुलिस पदाधिकारी ने धैर्यपूर्वक उनकी सारी बातें सुनीं और उचित समाधान का आश्वासन दिया। छात्रों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत होता है। छात्राओं में दिखा उत्साह, अभियन को मिली सराहना अभ्या ब्रिगेड के इस जागरूकता अभियान की शिक्षकों और अभिभावकों ने भी सराहना की। विद्यालय प्रबंधन का कहना था कि पुलिस द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम किए जाने से बच्चियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और वे निर्भीक होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं। शेखपुरा पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जिले के कई अन्य स्कूलों में जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चियों को जागरूक और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *