जहानाबाद जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। दिल्ली से लौट रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन ट्रेन में खो गया, जिसके बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 70,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में जीआरपी थाना और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ओकरी थाना क्षेत्र के जैतिपुर कुरूआ निवासी संजीव कुमार दिल्ली से जहानाबाद लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया। मोबाइल गुम होने की जानकारी मिलते ही संजीव कुमार ने रेलवे जीआरपी थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। मोबाइल में बैंक से जुड़ी जानकारियां थी
घर पहुंचने के बाद संजीव कुमार ने अपने बैंक खाते की जांच की। उन्हें पता चला कि उनके खाते से 70,000 रुपए निकाल लिए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि मोबाइल फोन खोने के बाद किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर बैंक खाते से यह राशि निकाली है। साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई
इस घटना के बाद संजीव कुमार ने तत्काल साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल फोन में बैंक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां थीं, जिसका फायदा उठाकर ठगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि राशि किस माध्यम से और किस खाते में स्थानांतरित की गई। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही ठगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। जहानाबाद जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। दिल्ली से लौट रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन ट्रेन में खो गया, जिसके बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 70,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में जीआरपी थाना और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ओकरी थाना क्षेत्र के जैतिपुर कुरूआ निवासी संजीव कुमार दिल्ली से जहानाबाद लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया। मोबाइल गुम होने की जानकारी मिलते ही संजीव कुमार ने रेलवे जीआरपी थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई। मोबाइल में बैंक से जुड़ी जानकारियां थी
घर पहुंचने के बाद संजीव कुमार ने अपने बैंक खाते की जांच की। उन्हें पता चला कि उनके खाते से 70,000 रुपए निकाल लिए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि मोबाइल फोन खोने के बाद किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर बैंक खाते से यह राशि निकाली है। साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई
इस घटना के बाद संजीव कुमार ने तत्काल साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल फोन में बैंक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां थीं, जिसका फायदा उठाकर ठगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि राशि किस माध्यम से और किस खाते में स्थानांतरित की गई। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही ठगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


