भुवनेश्वर की KIIT यूनिवर्सिटी के 92.5% छात्रों का प्लेसमेंट:माइक्रोसॉफ्ट-NVIDIA में ₹36 से 51 लाख रुपए सालाना तक के पैकेज मिले

भुवनेश्वर की KIIT यूनिवर्सिटी के 92.5% छात्रों का प्लेसमेंट:माइक्रोसॉफ्ट-NVIDIA में ₹36 से 51 लाख रुपए सालाना तक के पैकेज मिले

भुवनेश्वर स्थित KIIT डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने 2025 बैच के लिए कैंपस प्लेसमेंट में एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन किया है। वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण जॉब मार्केट के बावजूद यूनिवर्सिटी ने करीब 92.5% प्लेसमेंट कन्वर्जन दर्ज किया है। 2025 के प्लेसमेंट सीजन में 757 से ज्यादा कंपनियों ने करीब 5,000 योग्य छात्रों के लिए कैंपस विजिट किया, जिसमें कुल 4,621 जॉब ऑफर दिए गए। सबसे ज्यादा 51 लाख रुपए सालाना का पैकेज माइक्रोसॉफ्ट ने ऑफर किया। वहीं TCS ने 530 और Wipro ने 342 छात्रों को नौकरी दी। इसके अलावा 1,209 पेड इंटर्नशिप के मौके भी छात्रों को मिले, जिससे उन्हें डिग्री पूरी होने से पहले इंडस्ट्री एक्सपीरियंस मिला। KIIT स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी का दबदबा प्लेसमेंट ड्राइव में KIIT स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी सबसे आगे रहा। यहां 451 कंपनियों ने 3,800 से ज्यादा ऑफर दिए। औसत पैकेज 8.5 लाख रुपए सालाना रहा, जबकि 739 छात्रों को एक से ज्यादा ऑफर मिले। इस दौरान 1,500 से ज्यादा ऑफर ‘ड्रीम ऑफर’ की कैटेगरी में रहे। 59 कंपनियों ने 10 लाख रुपए सालाना या उससे ज्यादा का पैकेज ऑफर किया। NVIDIA सहित कई ग्लोबल कंपनियों ने हाई-पे पैकेज दिए 2025 प्लेसमेंट की बड़ी उपलब्धियों में NVIDIA की भर्ती भी शामिल रही। कंपनी ने 36.28 लाख रुपए सालाना का पैकेज ऑफर किया, जिससे यह KIIT की टॉप पेइंग कंपनियों में शामिल हो गई। 30 लाख रुपए सालाना से ज्यादा पैकेज देने वाली अन्य कंपनियों में ह्यूमन रिसोसिया, हाइक और पेपाल शामिल रहीं। अन्य स्कूलों में भी मजबूत प्लेसमेंट टॉप 10 सबसे ज्यादा पैकेज देने वाली कंपनियां प्लेसमेंट सीजन में माइक्रोसॉफ्ट (51 LPA), ह्यूमन रिसोसिया (44.52 LPA), हाइक (41.70 LPA), पेपाल (36.50 LPA), NVIDIA (36.28 LPA), ITAGAKI कॉर्पोरेशन (28.98 LPA), जस्पे टेक्नोलॉजीज (27 LPA), सिस्को (24.73 LPA) और डी. ई. शॉ इंडिया (24.30 LPA) शामिल रहीं। 2026 बैच के प्लेसमेंट की भी मजबूत शुरुआत 2025 बैच का प्लेसमेंट खत्म होते ही 2026 बैच के लिए भी कैंपस रिक्रूटमेंट में अच्छी शुरुआत हो चुकी है। अब तक करीब 70% प्लेसमेंट कन्वर्जन हासिल हो चुका है। KIIT स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी में 175 से ज्यादा कंपनियों ने 3,000 से ज्यादा ऑफर दिए हैं। इनमें 10 लाख रुपए सालाना या उससे ज्यादा के 1,200 से ज्यादा ड्रीम ऑफर शामिल हैं। इंफोसिस और एक्सेंचर जैसी कंपनियों ने बड़े स्तर पर भर्ती की है। संस्थापक बोले- प्लेसमेंट क्वालिटी एजुकेशन का नतीजा KIIT और KISS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने कहा कि यह प्रदर्शन यूनिवर्सिटी की क्वालिटी एजुकेशन और इंडस्ट्री फोकस का नतीजा है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य छात्रों को सिर्फ पहली नौकरी नहीं, बल्कि टिकाऊ करियर के लिए तैयार करना है। चुनौतीपूर्ण बाजार के बावजूद हमारे छात्रों का प्रदर्शन गर्व का विषय है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *