बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश-राबड़ी में तू-तू, मैं-मैं, एक मेल से अटकी पप्पू यादव की बेल, 1.50 लाख नौकरी देने की तैयारी

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नीतीश-राबड़ी में तू-तू, मैं-मैं, एक मेल से अटकी पप्पू यादव की बेल, 1.50 लाख नौकरी देने की तैयारी

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। विधान परिषद में आज नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। कार्यवाही शुरू होते ही राजद एमएलसी ने लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर हंगामा किया। सुनील सिंह ने दभंगा में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का मुद्दा उठाया। जिसके बाद राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- राबड़ी ने मांगा इस्तीफ, CM बोले: ई लड़की को कुछ आता है बजट सत्र के 5वें दिन लंच ब्रेक के बाद सदन में थर्ड सप्लीमेंट्री बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने 12, 165.3947 करोड़ का थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन के पटल पर रखा। सुबह विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। कार्यवाही शुरू होते ही राजद एमएलसी ने लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर हंगामा किया। सुनील सिंह ने दभंगा में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का मुद्दा उठाया। जिसके बाद राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा। पूरी खबर पढ़ें 02- अध्यक्ष बनने के बाद नितिन का पहला बिहार दौरा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे। पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। जोड़ी नीतीश-मोदी के हिट हो गइल गाने के साथ स्वागत किया गया। राष्ट्र्रीय अध्यक्ष के स्वागत में बाइक रैली निकाली गई है। पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 03- लालू यादव की अब राजद में कोई वैल्यू नहीं: तेजप्रताप लैंड फॉर जॉब केस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रमीज नेमत भी मौजूद रहे। तेजप्रताप ने रविवार को पहली बार पांचों जयचंदों के नाम लिए थे, इसमें रमीज का भी नाम है। इधर, तेज प्रताप यादव ने सोमवार को दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और RJD नेता और राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील सिंह पर जोरदार हमला बोला। पूरी खबर पढ़ें 04- लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में तेजस्वी की पेशी लैंड फॉर जॉब केस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रमीज नेमत भी मौजूद रहे। तेजप्रताप ने रविवार को पहली बार पांचों जयचंदों के नाम लिए थे, इसमें रमीज का भी नाम है। पूरी खबर पढ़ें 05- शिक्षा मंत्री के खिलाफ कैंडिडेट्स का हल्लाबोल पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत पटना कॉलेज से हुई, जो करीब दो घंटे बाद जेपी गोलंबर पर आकर खत्म हुई। अभ्यर्थी हाथों में ‘शिक्षा मंत्री झूठा है’ और ‘I LOVE TRE-4’ लिखे पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर तक पहुंचना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें 06- पटना, भागलपुर, सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी पटना, पटना सिटी, औरंगाबाद और भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके साथ ही औरंगाबाद की दाउदनगर अनुमंडल कोर्ट को भी मेल भेजा गया है। सिविल कोर्ट पटना, भागलपुर, औरंगाबाद और जिला बार एसोसिएशन के नाम मेल पर लेटर भेजा गया है। इसमें लिखा है कि जज के चैंबर और वॉशरूम में 4RDX रखे हैं। रिमोट से ब्लास्ट करेंगे। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। पूरी खबर पढ़ें 07- 2026 में डेढ़ लाख से ज्यादा नौकरी देगी सरकार बिहार सरकार इस साल 1.50 लाख नौकरियां देगी। इसके लिए अलग-अलग विभागों को वैकेंसी भेजी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के ACS डॉ. बी राजेंद्र ने भास्कर से बातचीत में ये जानकारी दी है। ACS ने बताया कि 1 अप्रैल 2020 से 6 फरवरी 2026 तक 9 लाख 84 हजार 141 लोगो को नौकरी दी गई। इसमें से 7 लाख 95 हजार 832 लोगों को पक्की नौकरी दी गई। पूरी खबर पढ़ें 08- जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव, बेल पर सुनवाई टली पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई टल गई है। फिलहाल वे पटना की बेऊर जेल में ही रहेंगे। मेल से पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद MP-MLA कोर्ट को भी खाली कराया गया है। इसी वजह से आज बेल पर सुनवाई नहीं हो पाएगी। फिलहाल वे पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें 09- मामी को भगाकर घर लाया पति, पत्नी को घर से भगाया बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तीन शादी की है। उसने यह भी बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी अपनी मामी से भागकर की है। इस शादी से ससुरालवालों को भी कोई दिक्कत नहीं थी। महिला का कहना है कि वह अपना मन मारकर दूसरी पत्नी के साथ रहने के लिए तैयार हो गई, लेकिन अब उसे पता चला कि अब उसके पति ने तीसरी शादी कर ली है। पूरी खबर पढ़ें 10- इंटर बोर्ड की परीक्षा, छठे दिन पकड़े गए 13 नकलची बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज छठा दिन है। आज पहले पाली में हिंदी की परीक्षा है। सेंटर पर छात्रों की एंट्री बंद हो गई है। चेकिंग के बाद ही एंट्री मिली। परीक्षार्थियों के जूते-बेल्ट उतरवाए गए हैं। बगहा में सोमवार सुबह घना कोहरा है, जिससे दूर से आने वाले स्टूडेंस को काफी परेशानी हुई। ठंड में जूते बैन होने से वो ज्यादा परेशान दिखें। पूरी खबर पढ़ें 11- 8 लाख की नकली दवाएं जब्त, रडार पर दवा कंपनियां पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में औषधि नियंत्रण प्रशासन ने एक निजी मकान में चल रही नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लगभग आठ लाख रुपये मूल्य की नकली दवाएं, रैपर, नामी कंपनियों के लेबल और दवा बनाने वाली मशीनें बरामद की गईं। अधिकारियों के अनुसार, सुनील कुमार झा इस रैकेट का मुख्य आरोपी और फैक्ट्री का मालिक है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 12- आरा में फंदे से लटका मिला आर्मी जवान का शव आरा में रविवार को फंदे से लटका हुआ आर्मी जवान का शव मिला है। शेयर बाजार में नुकसान से डिप्रेशन में था। जिसके चलते आत्महत्या की आशंका है। पत्नी ने भी आत्महत्या की बात कही है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के नानो गांव निवासी गुरुचरण सिंह के पुत्र विजेंद्र कुमार(36) के तौर पर हुई। करीब 6 साल से नवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पास किराए के घर में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 13- अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, कई घायल पटना के कंकड़बाग इलाके के मेदांता अस्पताल के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसक झड़प हुई है। इसमें पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों को चोटें आईं हैं। शहर में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी के तहत आज मेदांता के पास से अवैध तरीके से रह रहे लोगों को हटाया जा रहा था, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसके बाद हो मौके पर हल्ला होने लगा। इस दौरान पुलिस टीम पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- पूर्णया में शराब के नशे में मारपीट करते पकड़े गए नेता जी पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव को शराब के नशे में पुलिस ने पकड़ा है। डगरूआ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने खुद इसकी पुष्टि की है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें प्रखंड प्रमुख कुछ युवकों के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15- बिहार में कल सामान्य रहेगा मौसम, दिन में घूप सुबह कोहरा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार बिहार में कल यानी मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा और दिन में धूप रहेगी। वहीं रात में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। विधान परिषद में आज नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। कार्यवाही शुरू होते ही राजद एमएलसी ने लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर हंगामा किया। सुनील सिंह ने दभंगा में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का मुद्दा उठाया। जिसके बाद राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- राबड़ी ने मांगा इस्तीफ, CM बोले: ई लड़की को कुछ आता है बजट सत्र के 5वें दिन लंच ब्रेक के बाद सदन में थर्ड सप्लीमेंट्री बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने 12, 165.3947 करोड़ का थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन के पटल पर रखा। सुबह विधान परिषद में नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। कार्यवाही शुरू होते ही राजद एमएलसी ने लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर हंगामा किया। सुनील सिंह ने दभंगा में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का मुद्दा उठाया। जिसके बाद राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा। पूरी खबर पढ़ें 02- अध्यक्ष बनने के बाद नितिन का पहला बिहार दौरा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन आज सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे। पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। जोड़ी नीतीश-मोदी के हिट हो गइल गाने के साथ स्वागत किया गया। राष्ट्र्रीय अध्यक्ष के स्वागत में बाइक रैली निकाली गई है। पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 03- लालू यादव की अब राजद में कोई वैल्यू नहीं: तेजप्रताप लैंड फॉर जॉब केस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रमीज नेमत भी मौजूद रहे। तेजप्रताप ने रविवार को पहली बार पांचों जयचंदों के नाम लिए थे, इसमें रमीज का भी नाम है। इधर, तेज प्रताप यादव ने सोमवार को दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और RJD नेता और राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील सिंह पर जोरदार हमला बोला। पूरी खबर पढ़ें 04- लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में तेजस्वी की पेशी लैंड फॉर जॉब केस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ रमीज नेमत भी मौजूद रहे। तेजप्रताप ने रविवार को पहली बार पांचों जयचंदों के नाम लिए थे, इसमें रमीज का भी नाम है। पूरी खबर पढ़ें 05- शिक्षा मंत्री के खिलाफ कैंडिडेट्स का हल्लाबोल पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत पटना कॉलेज से हुई, जो करीब दो घंटे बाद जेपी गोलंबर पर आकर खत्म हुई। अभ्यर्थी हाथों में ‘शिक्षा मंत्री झूठा है’ और ‘I LOVE TRE-4’ लिखे पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर तक पहुंचना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें 06- पटना, भागलपुर, सिविल कोर्ट उड़ाने की धमकी पटना, पटना सिटी, औरंगाबाद और भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके साथ ही औरंगाबाद की दाउदनगर अनुमंडल कोर्ट को भी मेल भेजा गया है। सिविल कोर्ट पटना, भागलपुर, औरंगाबाद और जिला बार एसोसिएशन के नाम मेल पर लेटर भेजा गया है। इसमें लिखा है कि जज के चैंबर और वॉशरूम में 4RDX रखे हैं। रिमोट से ब्लास्ट करेंगे। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। पूरी खबर पढ़ें 07- 2026 में डेढ़ लाख से ज्यादा नौकरी देगी सरकार बिहार सरकार इस साल 1.50 लाख नौकरियां देगी। इसके लिए अलग-अलग विभागों को वैकेंसी भेजी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के ACS डॉ. बी राजेंद्र ने भास्कर से बातचीत में ये जानकारी दी है। ACS ने बताया कि 1 अप्रैल 2020 से 6 फरवरी 2026 तक 9 लाख 84 हजार 141 लोगो को नौकरी दी गई। इसमें से 7 लाख 95 हजार 832 लोगों को पक्की नौकरी दी गई। पूरी खबर पढ़ें 08- जेल में ही रहेंगे पप्पू यादव, बेल पर सुनवाई टली पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई टल गई है। फिलहाल वे पटना की बेऊर जेल में ही रहेंगे। मेल से पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद MP-MLA कोर्ट को भी खाली कराया गया है। इसी वजह से आज बेल पर सुनवाई नहीं हो पाएगी। फिलहाल वे पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। पूरी खबर पढ़ें 09- मामी को भगाकर घर लाया पति, पत्नी को घर से भगाया बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तीन शादी की है। उसने यह भी बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी अपनी मामी से भागकर की है। इस शादी से ससुरालवालों को भी कोई दिक्कत नहीं थी। महिला का कहना है कि वह अपना मन मारकर दूसरी पत्नी के साथ रहने के लिए तैयार हो गई, लेकिन अब उसे पता चला कि अब उसके पति ने तीसरी शादी कर ली है। पूरी खबर पढ़ें 10- इंटर बोर्ड की परीक्षा, छठे दिन पकड़े गए 13 नकलची बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का आज छठा दिन है। आज पहले पाली में हिंदी की परीक्षा है। सेंटर पर छात्रों की एंट्री बंद हो गई है। चेकिंग के बाद ही एंट्री मिली। परीक्षार्थियों के जूते-बेल्ट उतरवाए गए हैं। बगहा में सोमवार सुबह घना कोहरा है, जिससे दूर से आने वाले स्टूडेंस को काफी परेशानी हुई। ठंड में जूते बैन होने से वो ज्यादा परेशान दिखें। पूरी खबर पढ़ें 11- 8 लाख की नकली दवाएं जब्त, रडार पर दवा कंपनियां पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में औषधि नियंत्रण प्रशासन ने एक निजी मकान में चल रही नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लगभग आठ लाख रुपये मूल्य की नकली दवाएं, रैपर, नामी कंपनियों के लेबल और दवा बनाने वाली मशीनें बरामद की गईं। अधिकारियों के अनुसार, सुनील कुमार झा इस रैकेट का मुख्य आरोपी और फैक्ट्री का मालिक है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 12- आरा में फंदे से लटका मिला आर्मी जवान का शव आरा में रविवार को फंदे से लटका हुआ आर्मी जवान का शव मिला है। शेयर बाजार में नुकसान से डिप्रेशन में था। जिसके चलते आत्महत्या की आशंका है। पत्नी ने भी आत्महत्या की बात कही है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के नानो गांव निवासी गुरुचरण सिंह के पुत्र विजेंद्र कुमार(36) के तौर पर हुई। करीब 6 साल से नवादा थाना क्षेत्र के न्यू करमन टोला बस स्टैंड के पास किराए के घर में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 13- अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, कई घायल पटना के कंकड़बाग इलाके के मेदांता अस्पताल के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसक झड़प हुई है। इसमें पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों को चोटें आईं हैं। शहर में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी के तहत आज मेदांता के पास से अवैध तरीके से रह रहे लोगों को हटाया जा रहा था, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसके बाद हो मौके पर हल्ला होने लगा। इस दौरान पुलिस टीम पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- पूर्णया में शराब के नशे में मारपीट करते पकड़े गए नेता जी पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव को शराब के नशे में पुलिस ने पकड़ा है। डगरूआ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने खुद इसकी पुष्टि की है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें प्रखंड प्रमुख कुछ युवकों के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर 15- बिहार में कल सामान्य रहेगा मौसम, दिन में घूप सुबह कोहरा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार बिहार में कल यानी मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा और दिन में धूप रहेगी। वहीं रात में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *