गयाजी में रविवार की रात राज मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मोहल्ले में 5-6 लड़के मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान राज मिस्त्री के घर के बाहर गाली-गलौज और शोर भी हो रहा था। राज मिस्त्री अर्जुन मांझी (56) ने लड़कों को फटकार लगाई। इसके बाद मोहल्ले के लड़कों और मांझी के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो लड़कों ने मिलकर मांझी की पिटाई कर दी। मांझी बेहोश हो गए थे, जिसके बाद लड़के उन्हें नाले में गिराकर भाग गए थे। स्थानीय लोगों ने मांझी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बची। सोमवार को लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के गौरी स्थित संगम टेलर गली की है। हर दिन रात 9 बजे के बाद मोहल्ले में जुटते लड़के अर्जुन मांझी पेशे से राज मिस्त्री थे। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजन के अनुसार गली में रात को 9 बजे के बाद रोज लड़के जमा होते हैं और मोबाइल पर गेम खेलते रहते हैं। इस दौरान शराब का सेवन भी किया जाता है। लड़कों की हरकतों से मोहल्ले के लोग भी परेशान हो रहे थे। रविवार की रात इसी को लेकर बात बढ़ गई।
बीच-बचाव में पहुंचे बेटे को भी पीटा
मृतक की बहू रिंकी देवी ने बताया, रविवार रात करीब दस बजे मोहल्ले के लड़के गेम खेल रहे थे और शोर कर रहे थे। इसी बीच मेरे ससुर घर से बाहर निकले और युवकों की हरकत का विरोध जताया। इस बीच बात बिगड़ गई। पिता को बचाने बेटा गोलू भी मौके पर पहुंचा, लेकिन लड़कों ने गोलू की भी पिटाई कर दी। घटना की सूचना के बाद विष्णुपद थाना की पुलिस मौके पर पहुची।
पुलिस ने दो को पकड़ा थानाध्यक्ष परमानन्द कर्ण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्मट के लिए भेजा गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है। अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपी बालिग हैं। हत्या के बाद लोगों में गुस्सा भी है। गयाजी में रविवार की रात राज मिस्त्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मोहल्ले में 5-6 लड़के मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान राज मिस्त्री के घर के बाहर गाली-गलौज और शोर भी हो रहा था। राज मिस्त्री अर्जुन मांझी (56) ने लड़कों को फटकार लगाई। इसके बाद मोहल्ले के लड़कों और मांझी के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो लड़कों ने मिलकर मांझी की पिटाई कर दी। मांझी बेहोश हो गए थे, जिसके बाद लड़के उन्हें नाले में गिराकर भाग गए थे। स्थानीय लोगों ने मांझी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बची। सोमवार को लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के गौरी स्थित संगम टेलर गली की है। हर दिन रात 9 बजे के बाद मोहल्ले में जुटते लड़के अर्जुन मांझी पेशे से राज मिस्त्री थे। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजन के अनुसार गली में रात को 9 बजे के बाद रोज लड़के जमा होते हैं और मोबाइल पर गेम खेलते रहते हैं। इस दौरान शराब का सेवन भी किया जाता है। लड़कों की हरकतों से मोहल्ले के लोग भी परेशान हो रहे थे। रविवार की रात इसी को लेकर बात बढ़ गई।
बीच-बचाव में पहुंचे बेटे को भी पीटा
मृतक की बहू रिंकी देवी ने बताया, रविवार रात करीब दस बजे मोहल्ले के लड़के गेम खेल रहे थे और शोर कर रहे थे। इसी बीच मेरे ससुर घर से बाहर निकले और युवकों की हरकत का विरोध जताया। इस बीच बात बिगड़ गई। पिता को बचाने बेटा गोलू भी मौके पर पहुंचा, लेकिन लड़कों ने गोलू की भी पिटाई कर दी। घटना की सूचना के बाद विष्णुपद थाना की पुलिस मौके पर पहुची।
पुलिस ने दो को पकड़ा थानाध्यक्ष परमानन्द कर्ण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्मट के लिए भेजा गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है। अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपी बालिग हैं। हत्या के बाद लोगों में गुस्सा भी है।


