भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत दूर्गा मंदिर खरवा परिसर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए, जिससे परिसर पूरी तरह भरा रहा। सम्मेलन का शुभारंभ कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो, प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह कुशवाहा और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के राष्ट्रीय ध्वज और कुशवाहा समाज के ध्वज के झंडोत्तोलन के साथ हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय और समानता के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। उनके विचार आज भी समाज को दिशा दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने कुशवाहा समाज से शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की अपील की। संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक उसका सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर समाजहित में काम करने और शहीद जगदेव प्रसाद के संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथि, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भागलपुर के गोराडीह प्रखंड के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत दूर्गा मंदिर खरवा परिसर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए, जिससे परिसर पूरी तरह भरा रहा। सम्मेलन का शुभारंभ कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो, प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह कुशवाहा और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के राष्ट्रीय ध्वज और कुशवाहा समाज के ध्वज के झंडोत्तोलन के साथ हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय और समानता के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। उनके विचार आज भी समाज को दिशा दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने कुशवाहा समाज से शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की अपील की। संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक उसका सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर समाजहित में काम करने और शहीद जगदेव प्रसाद के संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथि, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


