6 साल के अपडेट और 6000mAh बैटरी के साथ आया Samsung Galaxy F70e 5G फोन, जानें कीमत

6 साल के अपडेट और 6000mAh बैटरी के साथ आया Samsung Galaxy F70e 5G फोन, जानें कीमत

Samsung Galaxy F70e 5G Launched in India: दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन बजट सेगमेंट में उतारा गया है और इसमें लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट, बड़ी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन रोजमर्रा के इस्तेमाल और कंटेंट शेयरिंग करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Samsung Galaxy F70e 5G Price: कीमत और वेरिएंट

Samsung Galaxy F70e 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

  • 4GB रैम + 128GB स्टोरेज: 12,499 रुपये (बैंक ऑफर के साथ)
  • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज: 13,999 रुपये (बैंक ऑफर के साथ)

फोन को लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

यह स्मार्टफोन 17 फरवरी से Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत सीमित समय के लिए अतिरिक्त 500 रुपये की छूट भी दी जा रही है।

Samsung Galaxy F70e 5G Specifications

डिस्प्ले और डिजाइन

Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन का डिजाइन स्लिम है और इसकी मोटाई 8.2mm बताई गई है। पीछे की तरफ लेदर-फिनिश बैक पैनल और साइड में की आइलैंड डिजाइन दिया गया है।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ अधिकतम 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह सेटअप सामान्य ऐप्स, सोशल मीडिया और डेली टास्क के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

  • 50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर)
  • 2MP डेप्थ सेंसर

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी

Galaxy F70e 5G Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है। Samsung ने इस फोन के लिए 6 जेनरेशन के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें Samsung Knox Vault दिया गया है, जिसे हार्डवेयर-लेवल डेटा प्रोटेक्शन के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा फोन को IP54 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रखती है।

स्पेसिफिकेशन Samsung Galaxy F70e 5G
डिस्प्ले 6.7-इंच HD+ (120Hz), 800 निट्स
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
RAM 4GB/6GB
स्टोरेज 128GB
डिजाइन 8.2mm बॉडी, लेदर-फिनिश बैक
रियर कैमरा 50MP मुख्य + 2MP डेप्थ
फ्रंट कैमरा 8MP
बैटरी 6000mAh
चार्जिंग 25W वायर्ड चार्जिंग
OS One UI 8 (Android 16)
सॉफ्टवेयर अपडेट 6 जेनरेशन OS अपडेट
सिक्योरिटी अपडेट 6 साल सिक्योरिटी अपडेट
प्रोटेक्शन रेटिंग IP54 (डस्ट वॉटर रेसिस्टेंट)
सेक्योरिटी फीचर Samsung Knox Vault
लॉन्च कीमत 12,499 – 13,999 रुपये (बैंक ऑफर के साथ)
सेल ऑफर अतिरिक्त 500 रुपये डिस्काउंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *