मुजफ्फरनगर में मुर्गों की लड़ाई पर पुलिस का छापा:सट्टेबाजी करते युवक फरार, मौके से 11 बाइकें जब्त कर सीज

मुजफ्फरनगर में मुर्गों की लड़ाई पर पुलिस का छापा:सट्टेबाजी करते युवक फरार, मौके से 11 बाइकें जब्त कर सीज

मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तितावी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलीपुर खुर्द (तीरपड़ी) मार्ग पर छापा मारा, जहां मुर्गों की लड़ाई कराकर सट्टा खेला जा रहा था। पुलिस को आता देख सट्टेबाज अपनी बाइकें छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने मौके से 11 मोटरसाइकिलें और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। इन सभी वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया और सीज कर दिया गया। पुलिस ने फरार आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। यह कार्रवाई एसएसपी संजय वर्मा के निर्देश और एसपी देहात आदित्य बंसल के नेतृत्व में पशुओं की लड़ाई या दौड़ पर सट्टेबाजी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। क्षेत्र में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *