Velocity का AI Shipping पर बड़ा दांव, 100 करोड़ के निवेश से E-commerce में लाएगी क्रांति

Velocity का AI Shipping पर बड़ा दांव, 100 करोड़ के निवेश से E-commerce में लाएगी क्रांति

 ई-कॉमर्स मंच वेलोसिटी की योजना अगले दो वर्ष में अपने लॉजिस्टिक्स कारोबार ‘वेलोसिटी शिपिंग’ के विस्तार के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश करने की है।
यह निवेश पूरी तरह कंपनी के आंतरिक नकद भंडार और उसके मुख्य कारोबार से होने वाली आय से किया जाएगा।

 कंपनी ने क्या बयान दिया है?

कंपनी बयान के अनुसार, 2025 में शुरुआत के बाद से वेलोसिटी शिपिंग (पुराना नाम शिपफास्ट) ने 900 से अधिक ब्रांड जोड़े हैं। मंच पर ऑर्डर की मात्रा में फिलहाल मासिक आधार पर 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जा रही है और अब वेलोसिटी की कुल आय में इसका करीब 40 प्रतिशत का योगदान है।
इसमें कहा गया कि 100 करोड़ रुपये का यह निवेश रणनीतिक नियुक्तियों, उत्पाद विकास और लॉजिस्टिक्स मूल्य श्रृंखला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित नवाचार पर केंद्रित होगा।

शिपिंग दल को दोगुना करने की योजना है 

 कंपनी ने कहा कि वह अपनी ‘शिपिंग’ दल को दोगुना करने की योजना बना रही है और अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ स्तर पर नियुक्तियां भी कर चुकी है।
वेलोसिटी शिपिंग डेल्हीवरी, एकार्ट, अमेजन, ब्लू डार्ट, ब्लिट्ज, पिकंडेल और एक्सप्रेसबीज सहित कई तृतीय-पक्ष लॉजिस्टिक्स भागीदारों के साथ काम करती है।

 देशभर में 19,000 से अधिक ‘पिनकोड’ में सेवाएं देती है।
वेलोसिटी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अभिरूप मेढेकर (सीईओ) ने कहा, ‘‘ हमने वेलोसिटी की शुरुआत डिजिटल-प्रथम ब्रांड की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक, ‘पूंजी तक पहुंच’ को हल करने के उद्देश्य से की थी। हजारों संस्थापकों के साथ काम करते हुए यह स्पष्ट हुआ कि लॉजिस्टिक्स और पूर्ति भी विकास के लिए उतनी ही अहम बाधाएं हैं, लेकिन मौजूदा समाधानों को डिजिटल-प्रथम ब्रांडों के बेहतर समर्थन के लिए विकसित करने की जरूरत है।’’


उन्होंने कहा, ‘‘ 100 करोड़ रुपये की यह प्रतिबद्धता भारत के ई-कॉमर्स परिवेश के लिए श्रेणी-निर्धारक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार करते हुए शिपिंग पर दोगुना जोर देने के हमारे दीर्घकालिक विश्वास को दर्शाती है।’’
वर्ष 2020 में स्थापित वेलोसिटी…पूंजी, लॉजिस्टिक्स, इनसाइट्स और एआई-आधारित समाधानों से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *