T20 World Cup 2026: भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया या पाक नहीं, इस एसोसिएट टीम के बिक रहे सबसे ज्यादा टिकट

T20 World Cup 2026: भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया या पाक नहीं, इस एसोसिएट टीम के बिक रहे सबसे ज्यादा टिकट

Nepal, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही दो दिनों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। एसोसिएट देशों ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि भारत और इंग्लैंड जैसी कई खिताबी दावेदार टीमें ने बड़े उलटफेर से बच गईं। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेले गए मैच में भी ऐसा ही रोमांच देखने को मिला। नेपाल ऐतिहासिक जीत के बेहद करीब पहुंच गया था, लेकिन आखिरी गेंद पर महज चार रनों से मैच हार गया।

भारी मात्र में नेपाली फैंस स्टेडियम आए

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात वोइककेट पर 184 रन का स्कोर बनाया था, जबकि नेपाल छह विकेट पर 180 रन ही बना सकी। यह मैच अंत तक दिलचस्प रहा, जहां नेपाल ने इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दी। इस मुकाबले में नेपाल को समर्थन देने के लिए भारी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। नेपाली समुदाय का जोश देखते ही बनता था, स्टैंड्स नेपाल के झंडों और उत्साह से भरे नजर आए।

इंग्लैंड-नेपाल मैच के सारे टिकट बिके

नेपाल की प्रमुख न्यूज साइट रातोपति और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के मैचों के बाद नेपाल के मुकाबलों की टिकटें सबसे तेजी से बिकी हैं। नेपाली फैंस का उत्साह इतना जबरदस्त था कि इंग्लैंड-नेपाल मैच के लिए लगभग सारी टिकटें उन्होंने ही खरीद ली थीं, जिसके चलते वानखेड़े में स्टैंड्स पूरी तरह भरे हुए दिखे।

भारत में रहते हैं लाखों नेपाली मूल के लोग

भारत में लाखों नेपाली मूल के लोग रहते हैं, इसलिए नेपाल के प्रति ऐसा प्रेम और समर्थन स्वाभाविक है। इस मैच ने न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर रोमांच पैदा किया, बल्कि नेपाली फैंस की दीवानगी और एकजुटता को भी दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया। नेपाल की टीम ने भले ही मैच गंवा दिया, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन और फैंस के समर्थन से सभी का दिल जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *