Amitabh Bachchan On Rekha: बॉलीवुड के गलियारों में वैसे तो कई प्रेम कहानियां मशहूर हुईं, लेकिन एक ऐसी कहानी है जिसे लोग हमेशा याद रखते हैं और रखना चाहते हैं वो है अमिताभ बच्चन और रेखा की कहानी। दशक बीत जाने के बाद भी इस जोड़ी से जुड़े किस्से खत्म होने का नाम नहीं लेते। जहां अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ खुश हैं वहीं रेखा अपने पति की मौत के बाद अकेले जिंदगी बीता रही हैं।
वहीं, पहले एक समय ऐसा था जब यह दावे किए जाते थे कि शादीशुदा होने के बावजूद अमिताभ बच्चन, रेखा को दिल दे बैठे थे। अक्सर दोनों के लिंकअप की खबरें आती रहती थीं। वहीं एक दफा खुद बिग बी ने रेखा और अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।
अमिताभ ने शो में की थी रेखा को लेकर बात (Amitabh Bachchan On Rekha)
अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को लेकर सबसे बड़ी चर्चा तब हुई थी, जब ‘सदी के महानायक’ अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ सिमी गरेवाल के फेमस टॉक शो में पहुंचे थे। यह वह दौर था जब अमिताभ अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘एबीसीएल’ (ABCL) की विफलता और आर्थिक तंगी के कारण काफी मुश्किलों से गुजर रहे थे। उस शो में अमिताभ ने बड़ी ही बेबाकी से उन तमाम सवालों के जवाब दिए थे, जो उस समय सुर्खियां बने हुए थे।

अमिताभ ने कहा था नहीं है रेखा संग कोई खास रिश्ता (Amitabh Bachchan Rekha affair Rumors)
सिमी गरेवाल ने जब अमिताभ से रेखा के साथ उनके लिंकअप की खबरों पर सीधा सवाल किया, तो एक्टर ने बिना हिचकिचाए अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, “रेखा मेरी एक बेहतरीन को-स्टार रही हैं और हमने कई बड़ी फिल्मों में साथ काम भी किया है। जब हम फिल्मों की शूटिंग करते थे, तो हमारा मिलना काम के सिलसिले तक ही सीमित रहता था। लेकिन सामाजिक तौर पर हम दोनों के बीच कुछ भी एक जैसा नहीं है। हमारी मुलाकात केवल किसी अवॉर्ड फंक्शन या सार्वजनिक कार्यक्रमों में ही होती है, इससे ज्यादा हमारे बीच में कोई रिश्ता नहीं है।

रेखा ने जब किया था अपनी फीलिंग का इजहार (Rekha On Amitabh Bachchan)
दिलचस्प बात यह है कि रेखा ने भी इसी शो में एक दफा अलग इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन के लिए अपने सम्मान और आकर्षण के बारे में बात की थी। रेखा ने स्वीकार किया था कि उन्हें अमिताभ का चार्म और उनका व्यक्तित्व बहुत पसंद था। उन्होंने कहा था कि वह अमिताभ से प्यार करती थीं, लेकिन हम दोनों के बीच कोई पर्सनल रिश्ता नहीं था।
अमिताभ बच्चन और रेखा ने किया है कई फिल्मों में काम (Amitabh Bachchan Rekha Movies)
अमिताभ बच्चन और रेखा ने ‘सिलसिला’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘मिस्टर नटवरलाल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री इतनी लाजवाब थी कि असल जिंदगी में भी लोगों ने उन्हें साथ देखना शुरू कर दिया था। आज भी जब किसी बड़े समारोह में ये दोनों कलाकार एक ही छत के नीचे होते हैं, तो कैमरों की नजरें इन्हीं पर टिकी रहती हैं। अमिताभ का वह पुराना इंटरव्यू आज भी इस बात का गवाह है कि उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखते हुए हमेशा इन अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है।


