गयाजी स्टेशन पर शातिर चोर गिरफ्तार:चोरी के 3 मोबाइल और ढाई लाख के गहने बरामद; ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत कार्रवाई

गयाजी स्टेशन पर शातिर चोर गिरफ्तार:चोरी के 3 मोबाइल और ढाई लाख के गहने बरामद; ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत कार्रवाई

गयाजी रेलवे परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने शातिर चोर को पकड़ा है। यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म नंबर-1 बी पर गश्त के दौरान की गई है। तलाशी के दौरान तीन चोरी के मोबाइल और करीब ढाई लाख के गहने बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में निगरानी कर रही थी। टीम प्लेटफॉर्म नंबर-1 बी पर पहुंची। एक युवक हाथ में थैला लेकर हावड़ा छोर की ओर तेजी से जाता दिखा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। घेराबंदी कर यात्री शेड के पास उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक घबरा गया। उसने अपना नाम साकीब खान(19) बताया। घर रोहतास जिले के इस्लामगंज, वार्ड नंबर-23 में है। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। पैंट की जेब से 2 और एक फोन जैकेट से मिला। तीनों फोन में लॉक लगा था। थैला से जेवरात बरामद इसके बाद थैले की तलाशी ली गई। थैले से बड़ी मात्रा में चांदी और सोने के आभूषण मिले। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू मंगाकर वजन कराया गया। 13 जोड़ी चांदी की पायल, एक कमरधनी, 16 चांदी की बिछिया, एक चांदी का ब्रासलेट, दो चांदी के पंजे और 2.60 ग्राम सोने का आभूषण बरामद हुआ। चांदी का कुल वजन 604 ग्राम है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि सभी सामान उसने यात्रियों से चोरी किए हैं। इसके बाद वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ जब्ती सूची तैयार किया गया। आरपीएफ की शिकायत पर जीआरपी थाना गयाजी में मामला दर्ज किया गया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए है। गयाजी रेलवे परिसर में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने शातिर चोर को पकड़ा है। यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म नंबर-1 बी पर गश्त के दौरान की गई है। तलाशी के दौरान तीन चोरी के मोबाइल और करीब ढाई लाख के गहने बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में निगरानी कर रही थी। टीम प्लेटफॉर्म नंबर-1 बी पर पहुंची। एक युवक हाथ में थैला लेकर हावड़ा छोर की ओर तेजी से जाता दिखा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। घेराबंदी कर यात्री शेड के पास उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान युवक घबरा गया। उसने अपना नाम साकीब खान(19) बताया। घर रोहतास जिले के इस्लामगंज, वार्ड नंबर-23 में है। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। पैंट की जेब से 2 और एक फोन जैकेट से मिला। तीनों फोन में लॉक लगा था। थैला से जेवरात बरामद इसके बाद थैले की तलाशी ली गई। थैले से बड़ी मात्रा में चांदी और सोने के आभूषण मिले। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू मंगाकर वजन कराया गया। 13 जोड़ी चांदी की पायल, एक कमरधनी, 16 चांदी की बिछिया, एक चांदी का ब्रासलेट, दो चांदी के पंजे और 2.60 ग्राम सोने का आभूषण बरामद हुआ। चांदी का कुल वजन 604 ग्राम है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि सभी सामान उसने यात्रियों से चोरी किए हैं। इसके बाद वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ जब्ती सूची तैयार किया गया। आरपीएफ की शिकायत पर जीआरपी थाना गयाजी में मामला दर्ज किया गया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *