कैथल के गांव क्योड़क में चोर एक मकान से करीब तीन लाख 55 हजार रुपए के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। इस दौरान परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। मकान के मालिक ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कर लिया है। पत्नी मायके गई थी गांव क्योड़क निवासी बलदेव उर्फ देबा ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह खेती करता है। कुछ दन पहले वह घर से बाहर गांव सिधानी फतेहाबाद में सगाई के प्रोग्राम में गया हुआ था और उसकी पत्नी बच्चों सहित अपने मायके यूपी में गयी हुई थी। घर पर उसका चाचा मलखान सिंह अकेला था। जब शाम को वह अपने घर पर आया और अलमारी को चैक किया पाया कि अलमारी खुली हुई थी। ये गहने चोरी हुए अलमारी से एक सोने का मंगलसूत्र, कानों के सोने के कांटे, एक सोने की अंगूठी, सोने की नथली, ओम, चान्दी की पाजेब, कुछ अन्य चान्दी के जेवरात व 35000 रुपये नकदी चोरी हुए मिले। जब उसने आस पड़ौस में पता किया तो उसके चाचा मलखान सिंह ने बताया कि उसके जाने के बाद घर में दिन के समय झंडू उर्फ रवि आया था। जब उसने पता किया तो झंडू उर्फ रवि ने बताया कि उसने कपिल नामक व्यक्ति जिसकी गांव बेगपुर में सुनार की दुकान है उसे सारा सामान बेच दिया था। सदर थाना के जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के अधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


