सीवान में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रही है। जिले में कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें चार केंद्र—डीएवी मिडिल स्कूल, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर महादेवा, ए.बी.एम. मिडिल स्कूल, जेपी चौक तथा ए.एन.यू. एस. महिला कॉलेज, महाराजगंज—को आदर्श परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। इन आदर्श केंद्रों पर केवल छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जा रही है और यहां केंद्राधीक्षक, वीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी सभी महिला ही नियुक्त की गई हैं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सोमवार और मंगलवार को दोनों शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होने के बाद बुधवार को परीक्षार्थियों को एक दिन का अवकाश मिला था। इसके बाद गुरुवार को पुनः परीक्षा आयोजित हुई तथा रविवार को अवकाश रहने के बाद अब सोमवार से परीक्षा फिर शुरू होगी। सोमवार को पहली पाली में हिंदी विषय की परीक्षा तथा दूसरी पाली में इतिहास, कृषि और इलेक्टिव विषय ट्रेड पेपर-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल 52,952 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे जिले में इस वर्ष कुल 52,952 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 25,208 छात्र, 27,742 छात्राएं और 2 थर्ड जेंडर परीक्षार्थी हैं। संकायवार आंकड़ों के अनुसार आर्ट्स में 20,712, साइंस में 30,547 और कॉमर्स में 13,997 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जबकि 4 परीक्षार्थी वोकेशनल कोर्स से संबंधित हैं। करीब 200 होमगार्ड जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गई परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष और एक महिला स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 19 गश्ती दल, 7 जोनल और 4 सुपर जोनल दंडाधिकारी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए करीब 200 होमगार्ड जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। कुछ परीक्षार्थी प्रतिदिन 1 से 5 मिनट की देरी से केंद्र पर पहुंच रहे परीक्षा केंद्रों पर एक घटना प्रतिदिन देखने को मिल रही है कि कुछ परीक्षार्थी प्रतिदिन 1 से 5 मिनट की देरी से केंद्र पर पहुंच रहे हैं, जिसके कारण निर्धारित समय के बाद प्रवेश बंद होने पर परिजनों और छात्रों द्वारा हंगामा की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। सीवान में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रही है। जिले में कुल 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें चार केंद्र—डीएवी मिडिल स्कूल, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर महादेवा, ए.बी.एम. मिडिल स्कूल, जेपी चौक तथा ए.एन.यू. एस. महिला कॉलेज, महाराजगंज—को आदर्श परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। इन आदर्श केंद्रों पर केवल छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जा रही है और यहां केंद्राधीक्षक, वीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी सभी महिला ही नियुक्त की गई हैं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सोमवार और मंगलवार को दोनों शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होने के बाद बुधवार को परीक्षार्थियों को एक दिन का अवकाश मिला था। इसके बाद गुरुवार को पुनः परीक्षा आयोजित हुई तथा रविवार को अवकाश रहने के बाद अब सोमवार से परीक्षा फिर शुरू होगी। सोमवार को पहली पाली में हिंदी विषय की परीक्षा तथा दूसरी पाली में इतिहास, कृषि और इलेक्टिव विषय ट्रेड पेपर-1 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल 52,952 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे जिले में इस वर्ष कुल 52,952 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 25,208 छात्र, 27,742 छात्राएं और 2 थर्ड जेंडर परीक्षार्थी हैं। संकायवार आंकड़ों के अनुसार आर्ट्स में 20,712, साइंस में 30,547 और कॉमर्स में 13,997 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जबकि 4 परीक्षार्थी वोकेशनल कोर्स से संबंधित हैं। करीब 200 होमगार्ड जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गई परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष और एक महिला स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ सब-इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 19 गश्ती दल, 7 जोनल और 4 सुपर जोनल दंडाधिकारी भी लगातार निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए करीब 200 होमगार्ड जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। कुछ परीक्षार्थी प्रतिदिन 1 से 5 मिनट की देरी से केंद्र पर पहुंच रहे परीक्षा केंद्रों पर एक घटना प्रतिदिन देखने को मिल रही है कि कुछ परीक्षार्थी प्रतिदिन 1 से 5 मिनट की देरी से केंद्र पर पहुंच रहे हैं, जिसके कारण निर्धारित समय के बाद प्रवेश बंद होने पर परिजनों और छात्रों द्वारा हंगामा की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


