बेतिया में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के छठे दिन छात्र-छात्राएं कड़ी ठंड और घने कुहासे के बावजूद समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। सुबह से ही मौसम में ठंडक और कोहरे का असर था, लेकिन परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर समय से पूर्व प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। पूरे जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बेतिया अनुमंडल में सर्वाधिक 41 केंद्र हैं, जबकि नरकटियागंज में 12 और बगहा में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दूसरी पाली में इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर–1 की परीक्षा आज की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी, वहीं दूसरी पाली में इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर–1 की परीक्षा ली जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। बेतिया में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के छठे दिन छात्र-छात्राएं कड़ी ठंड और घने कुहासे के बावजूद समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। सुबह से ही मौसम में ठंडक और कोहरे का असर था, लेकिन परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर समय से पूर्व प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। पूरे जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बेतिया अनुमंडल में सर्वाधिक 41 केंद्र हैं, जबकि नरकटियागंज में 12 और बगहा में 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दूसरी पाली में इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर–1 की परीक्षा आज की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी, वहीं दूसरी पाली में इलेक्टिव सब्जेक्ट ट्रेड पेपर–1 की परीक्षा ली जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।


