कानपुर में अगले 48 घंटो में पॉकेट्स में बादल छाए रहेंगे। उतर पश्चिमी सर्द हवा की गति भी कम होगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 से 48 घंटो में कानपुर मण्डल में सुबह से तेज धूप निकलने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसान खेतों में नमी बनाए रखें। तापमान सामान्य से ऊपर रह सकते हैं।


