रतलाम में बिजली कंपनी द्वारा लगातार मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। 9 फरवरी को पोस्ट ऑफिस फीडर से जुड़ी लाइन पर कवर्ड कंडक्टर व मिड पोल लगाने का कार्य किया जाएगा। इस कारण 10 से अधिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। इस कारण दोपहर 12 बजे से दोपहर 4 बजे तक संबंधित क्षेत्र थावरिया बाजार, मोचीपुरा, पैलेस रोड, नगर पालिका निगम, श्री मालीवास, डालूमोती बाजार, पैलेस रोड, महलवाडा, जैन कॉलोनी, नाहरपुरा, ब्लड बैंक, आर्ट एंड साइंस कॉलेज, आरोग्य हॉस्पिटल आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।


