तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को रौंदा:जबलपुर में हिट एडं रन में युवक की मौत, नोदरा ब्रिज चौराहे पर हुआ हादसा

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार को रौंदा:जबलपुर में हिट एडं रन में युवक की मौत, नोदरा ब्रिज चौराहे पर हुआ हादसा

जबलपुर में रविवार देर रात हिट एंड रन की घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना ओमती थाना क्षेत्र के नोदरा ब्रिज चौराहे की है। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोदरा ब्रिज चौराहे पर हादसा रविवार रात युवक बाइक क्रमांक MP 20 MK 6199 से तीन पट्टी चौराहे की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट शोएब खान के अनुसार, सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार (नंबर MP 20 CL 0057) ने टक्कर मारी। हादसे के बाद ड्राइवर बिना रुके फरार हो गया। ओमती थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर फॉर्च्यूनर कार की तलाश शुरू कर दी है। शहर में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कार्रवाई रविवार को जबलपुर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 29 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने होटल, बार और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देश दिए कि रात 12 बजे के बाद संस्थान खुले मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *